आखिर…मनु भाखर को खेल रत्न,चार में दो महिला खिलाड़ी

नई दिल्ली: भारत के लिए ओलंपिक में मेडल जीतने वाली निशानेबाज मनु भाकर को भारी बवाल के बाद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इससे पहले जब मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार के नामों की घोषणा की गई थ तो मनु भाकर का नाम उसमें शामिल नहीं था। इसे लेकर मनु भाकर के पिता ने निराशा भी जाहिर किया था। इसके बाद मनु भाकर को खेल रत्न देने की घोषणा की गई है। मनु भाकर के अलावा तीन और खिलाड़ियों को भी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

O डी गुकेश भी शामिल

मनु भाकर के साथ हाल ही में शतरंज में विश्व चैंपियन बने वाले डी गुकेश को भी खेल रत्न सम्मान दिया गया है। डी गुकेश ने शतरंज विश्व कप के फाइनल में चीन के लिन डेन को हराकर खिताबी जीत हासिल की थी, जिसके कारण उन्हें सर्वोच्च खेल सम्मान से नवाजा गया है। डी गुकेश भारत की तरफ से सबसे कम उम्र में विश्व चैंपियन बनने का रिकॉर्ड अपने नाम किया।

O हरमनप्रीत और प्रवीण कुमार को भी सम्मान

मनु भाकर और डी गुकेश के अलावा भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह को भी खेल रत्न अवॉर्ड दिया गया है। हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी में भारतीय हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक में कमाल करते हुए ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया था। भारतीय हॉकी टीम का ओलंपिक में यह लगातार दूसरा ब्रॉन्ज मेडल भी था। हरमनप्रीत के साथ पैरा एथलीट प्रवीण कुमार को भी खेल रत्न सम्मान दिया गया।