TTN exclusive : बांगो बांध का जलस्तर बढ़ा, 2 साल बाद फिर खुले बांध के गेट, देखें पहला वीडियो

कोरबा। हसदेव बांगो बांध का जलस्तर तेजी से बढ़ने के कारण आज इस मानसून में पहली बार शुक्रवार सुबह 7.30 बजे बांध का पहला गेट खोला गया। आवश्यकता पड़ने पर और गेट खोले जाएंगे बांध में अभी 1.5 लाख क्यूसेक से अधिक पानी आ रहा है। हाइडल पावर प्लांट को 72 घंटे चलाकर हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। इसकी वजह से नदी किनारे की 41 बस्तियों में मुनादी कराकर लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने कहा गया है। हालांकि बारिश थमने से बाढ़ की आशंका नहीं है। बांगो बांध की क्षमता 359.66 मीटर है। शुक्रवार को सुबह जलस्तर 358.28 मीटर था।

जल स्तर बढ़ने से इधर दर्री बराज के भी गेट नम्बर 12 और गेट नम्बर 4 दो गेट भी खोले गए हैं। जिससे 8 हजार क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा जा रहा पानी,
नदी किनारे बसे लोगो को पहले ही अलर्ट जारी कर दिया गया था। दोनों ही बांध हसदेव नदी पर बनाए गए हैं।