TTN ब्रेकिंग..बागी जीते : कोरबा के बाद अकलतरा और वाड्रफनगर में भी बीजेपी को झटका

भारतीय जनता पार्टी को कोरबा के बाद पड़ोसी जिला जांजगीर चांपा के अकलतरा में भी सोमवार को झटका लगा है,जहां बहुमत के बाद भी उपाध्यक्ष चुनाव में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा। भाजपा के पार्षदों ने ही अपने उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी के खिलाफ में क्रॉस वोटिंग कर कांग्रेस से उपाध्यक्ष उम्मीदवार दिवाकर सिंह को जितवा दिया। नगर पालिका उपाध्यक्ष पद के लिए कुल 21 वोट डाले गए। इनमें सभी वोट वैध रहे। कोई रद्द नहीं हुआ।बताया जा रहा है कि भाजपा की ओर से चार वोट क्रॉस हुए हैं।
इधर बलरामपुर की वाड्रफनगर नगर पंचायत उपाध्यक्ष चुनाव में बागी प्रत्याशी पंकज गुप्ता ने भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी रामकुमार कुशवाहा के खिलाफ पहले नामांकन दाखिल किया. जिसके बाद बीजेपी प्रत्याशी को चुनाव में 2 वोट से पटखनी दी.
नगरपालिका उपाध्यक्ष चुनाव में कांग्रेस से दिवाकर राणा और बीजेपी से मुरलीधर मिश्रा को उम्मीदवार बनाया गया था। इस चुनाव में कांग्रेस के पाले में निर्दलीय सहित 09 मत थे। जबकि बीजेपी के पास 12 पार्षद थे। निर्वाचित नपा अध्यक्ष और 20 वार्ड के पार्षद ने अपने मतों का प्रयोग किया, जिसमें कांग्रेस के पक्ष में 13 तो भाजपा के उपाध्यक्ष प्रत्याशी को 8 वोट मिले। कांग्रेस के दिवाकर राणा नगरपालिका में उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि नगर की जनता ने नगर सरकार के लिए जनादेश निर्दलीय प्रत्याशी को देकर नगरपालिका अध्यक्ष के लिए दीप्ति रोहित सारथी को जिताया था।

O वाड्रफनगर में भी बीजेपी का बागी जीता

वाड्रफनगर नगर पंचायत में संगठन ने रामकुमार कुशवाहा को उपाध्यक्ष प्रत्याशी बनाए जाने के फैसले से भाजपा पार्षदों में नाराजगी थी. जिसका नुकसान भाजपा को नगर पालिका उपाध्यक्ष चुनाव में हुआ. नाराज पार्षद बागी हो गए और उन्होंने पंकज गुप्ता के पक्ष में मतदान किया. पंकज गुप्ता के पक्ष में 9 वोट पड़े. वहीं भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी रामकुमार कुशवाहा को 7 वोट मिले.

बता दें कि पंचायत चुनाव में कांग्रेस के 6 प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की थी. वहीं भाजपा के 9 उम्मीदवारों ने पार्षद चुनाव जीता. अध्यक्ष चुनाव में भी भाजपा प्रत्याशी की जीत हुई.

O क्रॉस वोटिंग की भाजपा करेगी समीक्षा

बहुमत के बावजूद भाजपा की हार के बाद पार्टी में भूचाल मचा हुआ है। भाजपा पार्टी के लिए अकलतरा नगरपालिका में कुल 20 वार्डो में 12 वोट थे। जिससे पार्टी मजबूती के साथ मैदान पर थी, उसके बावजूद भाजपा पार्षद के क्रॉस वोटिंग से पार्टी को हार का सामना करना पड़ा है। जिलाध्यक्ष अम्बेश जांगड़े ने कहा कि हमारे 4 पार्षदों ने क्रॉस वोटिंग करके पार्टी से गद्दारी की है। इसकी समीक्षा की जा रही है, भाजपा के जो भी पार्षद हो उन पर बहुत जल्द कड़ी कार्रवाई देखने को मिलेगी।

यहां उल्लेखनीय है कि भाजपा में बगावत की शुरुआत नगर निगम कोरबा के सभापति चुनाव के साथ हुई। 67 में 45 पार्षद भाजपा से जीतकर आए थे। इसके बाद भी भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी हितानंद अग्रवाल चुनाव हार गए। भाजपा के बागी प्रत्याशी नूतन सिंह राजपूत 33 वोट हासिल कर चुनाव जीत गए। हालांकि काफी सोच विचार करने के बाद पार्टी ने नूतन सिंह ठाकुर को पार्टी से निकाल दिया जो कार्रवाई तत्काल होनी थी उसमें पार्टी ने एक दिन बाद कार्रवाई की।