OO सिविल सर्विस एग्जाम 2024 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है।यूपीएससी रिजल्ट 2024 में रैंक 1 और रैंक पर दो बेटियां काबिज हैं। प्रयागराज की शक्ति दुबे ऑल इंडिया टॉपर बनी हैं। वहीं दूसरे नंबर पर हर्षिता गोयल काबिज है। मुख्या परीक्षा में पास होने वाले 2845अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया था। यूपीएससी टॉपर शक्ति दुबे ने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से बायोकेमिस्ट्री में पोस्ट ग्रेजुएशन किया।
TTN Desk
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा सिविल सेवा परीक्षा 2024-25 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है।शक्ति दुबे ने इस साल पहला स्थान प्राप्त किया है। जबकि हर्षिता गोयल दूसरे स्थान पर हैं.
O टॉप फाइव में तीन बेटियां,जाने उनके बारे में
टॉप 5 की बात करें तो तीन महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं। शक्ति दुबे ने एक मॉक टेस्ट देते हुए बताया था कि वह इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बीएससी बायोकेमिस्ट्री ग्रेजुएट हैं। उन्होंने बनारस से पोस्ट ग्रेजुएशन बायोकमिस्ट्री में की है। तकरीबन 2018 से वो सिविल सर्विस की तैयारी कर रही थीं। हर्षिता गोयल ने वैकल्पिक विषय के रूप में राजनीति विज्ञान और अंतर्राष्ट्रीय संबंध के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। उन्होंने एमएस यूनिवर्सिटी ऑफ बड़ौदा से बीकॉम किया है। वीआईटी, वेल्लोर के पूर्व छात्र डोंगरे अर्चित पराग ने इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग ग्रेजुएट हैं। शाह मार्गी चिराग और आकाश गर्ग, जिन्होंने चौथा और पाँचवाँ स्थान प्राप्त किया, ने भी इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है।
सरकार के नोटिफिकेशन के मुताबिक, इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 1,129 वैकेंसी भरी जानी हैं. इनमें भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) में 180 पद, भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) में 55 पद और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) में 147 पद शामिल हैं.रिजल्ट आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर उपलब्ध है। हर साल की तरह इस बार भी लाखों अभ्यर्थियों ने प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा पास कर इंटरव्यू तक का सफर तय किया। अब रिजल्ट के साथ ही यह साफ हो गया है कि किसका सपना साकार हुआ।
O ये है टॉप टेन
1.शक्ति दुबे
2. हर्षिता गोयल
3. डोंगरे अर्चित पराग
4. शाह मार्गी चिराग
5. आकाश गर्ग
6. कोमल पुनिया
7. आयुषी बंसल
8. राज कृष्ण झा
9.आदित्य विक्रम अग्रवाल
10. मयंक त्रिपाठी