महिला दिवस : कपिलेश्वर मंदिर में महिलाओं ने की सार्थक परिचर्चा

कोरबा।श्री कपिलेश्वर नाथ महिला मंडल सेवा समिति, पंडित रविशंकर शुक्ला नगर के तत्वाधान में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 21वां वर्ष श्री कपिलेश्वर नाथ मंदिर परिसर में नाती स्वाभिमान विषय पर सार्थक परिचर्चा की गई ।
उपस्थित महिलाएं ने अपने विचार रखें तथा इतिहास में महिलाएं का योगदान , संघर्ष को स्मरण करते हुए उसे लोगों के लिए प्रेरणादाई बताया।उन्होंने कहा कि आज की भी महिलाएं पुरुष के साथ कदम से कदम मिलाकर एक दूसरे का पूरक बनकर योगदान सामाजिक धार्मिक राजनीतिक क्षेत्र में कुशल नेतृत्व क्षमता के साथ महत्वपूर्ण योगदान दे रही है।उपस्थित महिलाएं को सम्मानित किया गया
उक्त कार्यक्रम में सुधा झा संस्थापिका एवं संयोजिका,संरक्षिका सुधा शर्मा, रीना सिंह ,सुधा सिंह ,कंचन पांडे ,सुनीता नेहरा ,मधु सिंह ,ममता गुर्जर, उषा अग्रवाल,कोषाध्यक्ष सोना दुबे ,सीमा दास ,मोना चौधरी ,
, चंचल नामदेव ,अल्का मिश्रा ,मोनी सिंह ,सुख डहरिया, मीना पासवान,गीता साहू, शारदा कौशिक कनकलता राठौर, नीतू सिंह, शालू चौधरी, खुशबू कौशिक
पूर्णिमा पटेल ,बुधवार महंत ,लीला राठौर, सुमन राठौर ने सम्मिलित हो कर आयोजन को सफल बनाने में योगदान दिया।