छत्तीसगढ़ : स्कॉर्पियो ने पुल के ऊपर मारी ठोकर,बाइक सवार तीन युवकों की मौत

OO छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले में रविवार को एक हादसा हो गया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार थे। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।

TTN Desk

घटना सीतापुर थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, रविवार शाम करीब 6.30 बजे नेशनल हाईवे-43 काराबेल पुल के ऊपर यह हादसा हुआ है। दरअसल एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गाड़ी ने तीन बाइक सवारों को टक्कर मार दी। सड़क हादसे में बाइक सवार 3 युवकों की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि दो युवक बाइक से उछलकर सड़क के नीचे गिर गए। जबकि एक युवक पुल के नीचे गिर गया।हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। हादसे के बाद गाड़ी ड्राइवर गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।

O मृतकों की हुई शिनाख्त

एक युवक रायगढ़ में जिंदल कंपनी में काम करता था। युवक के पास मिले आईडी कार्ड से उसकी शिनाख्त गुमगा निवासी विनोद कुमार पैकरा के रूप में हुई।

बाकी दो युवक विनोद कुमार पैकरा के रिश्तेदार मुनेश पैकरा (30 साल) निवासी पोपरेंगा और भावी शरण पैकरा (42 साल) निवासी पोपरेंगा, बतौली के रूप में हुई है।मुनेश पैकरा (30 साल) इकलौता बेटा था। उसके पिता कैलाश पैकरा की मौत हो चुकी है। बहन की शादी हो चुकी है। वह अपनी मां के साथ रहता था।

O पार्टी से लौट रहे थे

परिजनों ने बताया कि, विनोद कुमार पैकरा रायगढ़ में प्लांट से दो दिन पहले निकला था। वह घूमते हुए शनिवार को पोपरेंगा पहुंचा था। रविवार को वह अपने रिश्तेदार मुनेश पैकरा और भावीशरण के साथ बाइक से मंगरैलगढ़ पहुंचा था।

मंगरैलगढ़ में उनके एक रिश्तेदार ने पंचायत चुनाव जीतने की खुशी में नॉन-वेज पार्टी रखी थी। तीनों मंगरैलगढ़ धाम से बकरा खाकर वापस पोपरेंगा लौट रहे थे।