छत्तीसगढ़ सद्भाव पत्रकार संघ :नवीन गोयल जिलाध्यक्ष,रजक बने जिला उपाध्यक्ष

कोरबा। कटघोरा के मुरली होटल में छत्तीसगढ़ सद्भाव पत्रकार संघ की बैठक हुई।जिसमें प्रदेश से वरिष्ठ पत्रकार साथी कटघोरा पहुंचे और उनका जोरदार स्वागत कटघोरा के पत्रकार साथियों द्वारा किया गया। छत्तीसगढ़ सद्भाव पत्रकार संघ के प्रदेशाध्यक्ष देवदत्त तिवारी , प्रदेश महासचिव प्रकाश चंद्र अग्रवाल, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष तिलक राज सलूजा , ध्रुव चंद्र , प्रदेश मीडिया प्रभारी संतोष मिश्रा की उपस्थिति में सर्वसम्मति से कटघोरा निवासी पत्रकार नवीन गोयल को संगठन का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। नवीन गोयल विगत दो दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय है।वहीं रामनारायण रजक को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। तत्पश्चात नवनियुक्त जिला अध्यक्ष नवीन गोयल एवं जिला उपाध्यक्ष राम नारायण रजक को माला पहनाकर उपस्थित पदाधिकारीयो एवं सदस्यों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर प्रदेश से आए सभी पदाधिकारी एवं उपस्थित सदस्यों का आपस में एक दूसरे का परिचय कराया गया, तथा वरिष्ठ पदाधिकारीयो ने सभी उपस्थित सदस्यों से कहा कि संगठन की मजबूती के लिए कार्य करना है ,और उसका विस्तार भी करना है ,जिस पर उपस्थित सभी सदस्यों ने सभी लोगों को विश्वास दिलाते हुए अपनी सहमति प्रदान की। नियुक्ति के पश्चात नव नियुक्त जिला अध्यक्ष नवीन गोयल ने भी अपने संक्षिप्त उद्बोधन में सभी उपस्थित पदाधिकारी को यह आश्वस्त किया कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में इस संगठन का अपना एक अलग से नाम होगा। जिसके बैनर तले हर कोई पत्रकार साथी जुड़ना चाहेगा, ऐसा भरोसा भी नवीन गोयल ने सभी उपस्थित सदस्यों को दिया हैं।इस अवसर पर कार्यकारिणी सदस्य फिरत दास महंत , ब्लॉक अध्यक्ष सुनील कुर्रे, कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप पटेल, सह सचिव ब्लॉक देवानंद देवांगन ,किशोर महंत, प्रमोद दीवान ,अजय महंत, साकेत वर्मा ,सुशील साहू सहित अन्य पत्रकार उपस्थित थे।