कोरबा।नगर निगम कोरबा के सभापति चुनाव का मामला बीजेपी में तुल पकड़ गया है।पहले पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ कर जितने वाले नूतन सिंह ठाकुर को पार्टी से निष्कासित किया।अब पार्टी ने कोरबा के विधायक और प्रदेश के उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।नोटिस में कहा गया है कि नगरपालिक निगम कोरबा में सभापति निर्वाचन प्रक्रिया पूरी होने के बाद विधायक लखन लाल देवांगन द्वारा मीडिया में दिए गए बयान को अनुशासनहीनता माना गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के निर्देशानुसार विधायक को 48 घंटे के अंदर अपना पक्ष प्रस्तुत करने को कहा गया है।