TTN Desk
आंध्र प्रदेश के श्री सत्य साईं जिले में अंडर कंस्ट्रक्शन पेपर मिल में महिला और उसकी बहू से गैंगरेप की घटना सामने आई है। घटना 11 अक्टूबर की रात चिलमंथुर थाना क्षेत्र की है।
घर के बाहर हंगामा करने से मना किया फिर…
पुलिस अधीक्षक वी रत्न ने बताया कि दोनों के पति नल्लबोमनी पल्ली इलाके में अंडर कंस्ट्रक्शन मिल में चौकीदारी करते हैं और उसी के कंपाउंड में रहते हैं। 11 अक्टूबर की रात उनके घर के बाहर पांच बाइक सवार हंगामा कर रहे थे।
जब उन्हें रोका गया तो उन लोगों ने उन पर हमला कर दिया। दोनों महिलाओं के पतियों की पिटाई की और चाकू के बल पर बंधक बना लिया। इसके बाद चार लोग दोनों महिलाओं (सास-बहू) को घर के अंदर घसीट ले गए। उनके साथ रेप किया और फरार हो गए।
पुलिस ने बताया परिवार बेल्लारी जिले का रहने वाला है और पांच महीने पहले ही वहां रहने आया था।