5 राज्यों के राज्यपाल बदले : खान अब बिहार,सिंह मिजोरम के राज्यपाल बने

TTN Desk

मंगलवार की रात अचानक पांच राज्यों के राज्यपालों का फेरबदल कर दिया गया। ओडिशा के मौजूदा राज्यपाल रघुबर दास के इस्तीफे को स्वीकारने के बाद हरि बाबू कंभमपति को ओडिशा का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया। हरि बाबू अभी तक मिजोरम के राज्यपाल थे। अब पूर्व सेना अध्यक्ष जनरल विजय कुमार सिंह (वीके सिंह) को मिजोरम का नया राज्यपाल बनाया गया है।

O पूर्व गृह सचिव भल्ला को मणिपुर का जिम्मा

पिछले डेढ़ साल से हिंसा से जूझ रहे मणिपुर की जिम्मेदारी अजय कुमार भल्ला को सौंपी गई है। राज्यपाल नियुक्त होने से पहले अजय भल्ला केंद्रीय गृह सचिव भी रह चुके हैं। बेबाक अंदाज के लिए चर्चित आरिफ मोहम्मद खान बिहार के नए राज्यपाल होंगे। उनकी जगह बिहार के राज्यपाल राजेंद्र अरलेकर को केरल भेजा गया है।

O राज्यपालों की नई नियुक्तियां

डॉ. हरि बाबू कम्भमपति: मिजोरम के वर्तमान राज्यपाल को ओडिशा का राज्यपाल बनाया गया है।

जनरल (डॉ.) विजय कुमार सिंह (सेवानिवृत्त): उन्हें मिजोरम का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर: बिहार के वर्तमान राज्यपाल को केरल का राज्यपाल बनाया गया है।

आरिफ मोहम्मद खान: केरल के वर्तमान राज्यपाल को बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

अजय कुमार भल्ला: पूर्व गृह सचिव को मणिपुर का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

O

कब होगी नियुक्तियों की शुरूआत?

इन नियुक्तियों का कार्यभार संभालने की तिथि संबंधित राज्यपालों के पदभार ग्रहण करने के बाद से प्रभावी होगी।

O इन राज्यों के राज्यपालों को भेजा दूसरे राज्य

इसके अलावा केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को अब बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया है. तो बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को केरल का राज्यपाल नियुक्त किया गया है. मिजोरम के राज्यपाल डॉ. हरि बाबू कंभमपति को ओडिशा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है. वहीं, जनरल डॉ. विजय कुमार सिंह, पीवीएसएम, एवीएसएम, वाईएसएम (सेवानिवृत्त) को मिजोरम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है.