Close Menu
The Times NewsThe Times News
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
What's Hot

खास रिपोर्ट : हीरे के बाद अब लैब में बना सोना, क्या गिरेंगी कीमतें?

October 31, 2026

पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: 33 अधिकारियों का तबादला, राम गोपाल करियारे की कोरबा वापसी

October 31, 2026

देखिए वीडियो…कोरबा : भाजपा का बड़ा शक्ति प्रदर्शन: ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब

October 30, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
The Times NewsThe Times News
Sunday, November 1
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
The Times NewsThe Times News
Home»Breaking News

35 सांसदों के प्रतिनिधिमंडल के साथ हाथरस जा रहे हैं राहुल-प्रियंका, बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ता, लगा जाम

Nishant Manoj SharmaBy Nishant Manoj SharmaOctober 3, 2020
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link Telegram

नई दिल्ली (एजेंसी)। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा तथाकथित दुष्कर्म पीडि़ता के परिवार से मिलने के मकसद से हाथरस के लिए दिल्ली से निकल चुके हैं। कुछ ही देर में दोनों डीएनडी पहुंचने वाले हैं। इसके मद्देनजर नोएडा पुलिस का कहना है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी को उत्तर प्रदेश की सीमा में नहीं घुसने दिया जाएगा। इसके तहत डीएनडी पर ही नोएडा में प्रवेश करने से रोक दिया जाएगा। यह भी जानकारी सामने आ रही है कि पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी कांग्रेसी सांसदों के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ हाथरस जाएंगे। वहीं, राहुल और प्रियंका गांधी वाड्रा के हाथरस जाने के सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में डीएनडी पर कांग्रेस कार्यकर्ता जमा है। भीड़ इस कदर है कि कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया है। वहीं, काफी देर से मरीज को लेकर जा रही एंबुलेंस भी फंसी हुई है। कांग्रेस नेता केसी वेणु गोपाल ने शनिवार सुबह ट्वीट कर जानकारी दी थी कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार हाथरस जाएंगे। बताया जा रहा है कि शनिवार दोपहर 1:30 बजे उनका काफिला नोएडा डीएनडी पहुंचेगा। इसके बाद यमुना एक्सप्रेस-वे होते हुए हाथरस जाएगा। वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी के हाथरस जाने की सूचना पर यूपी गेट पर गाजियाबाद पुलिस ने दिल्ली से आने वालों की चेकिंग शुरू कर दी है। बता दें कि तथाकथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म की शिकार हाथरस की युवती की 29 सितंबर को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मौत हो गई थी। इसके बाद से इस पर सियासी बवाल जारी है। इसी कड़ी में शुक्रवार शाम को दिल्ली के जंतर मंतर पर जमकर प्रदर्शन हुआ, जिसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत अन्य कई दिग्गज नेता भी शामिल हुए। इस दौरान टीएमसी के राज्यसभा सदस्य गिर भी गए।

0 केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी बोलीं – हाथरस तक कूच राजनीति के लिए, इंसाफ के लिए नहीं

इधर राहुल गांधी के हाथरस जाने पर केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने पलटवार किया है। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि लोग कांग्रेस की रणनीति के बारे में जानते हैं, इसलिए उन्होंने 2019 में भाजपा के लिए ऐतिहासिक जीत सुनिश्चित की। केंद्रीय मंत्री ने राहुल गांधी के हाथरस जाने को एक राजनैतिक रणनीति बताई। स्मृति ईरानी ने कहा कि लोग जानते हैं कि राहुल गांधी का हाथरस जाना उनकी राजनीति का ही एक हिस्सा है और इससे पीड़िता को न्याय दिलाने का कोई संबंध नहीं है। राहुल गांधी के हाथरस जाने पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि जनता ये समझती है कि राहुल गांधी की हाथरस की तरफ कूच राजनीति के लिए है, इंसाफ के लिए नहीं। बता दें कि सुबह राहुल गांधी ने ट्वीट किया था कि इस प्यारी बच्ची और उसके परिवार के साथ यूपी सरकार और उसकी पुलिस द्वारा किया जा रहा व्यवहार मुझे स्वीकार नहीं। किसी भी हिन्दुस्तानी को ये स्वीकार नहीं करना चाहिए। इसके अलावा राहुल गांधी ने एक और ट्वीट किया है और लिखा कि दुनिया की कोई भी ताकत मुझे हाथरस के इस दुखी परिवार से मिलकर उनका दर्द बांटने से नहीं रोक सकती।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Nishant Manoj Sharma
Nishant Manoj Sharma

Keep Reading

खास रिपोर्ट : हीरे के बाद अब लैब में बना सोना, क्या गिरेंगी कीमतें?

सीतामढ़ी में कांग्रेस की बैठक: ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महाअभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प

मतदाता अधिकारों की रक्षा के लिए बूथ स्तर तक सक्रिय हों कांग्रेस कार्यकर्ता: जयसिंह अग्रवाल

पटना :भड़के खरगे की बदज़ुबानी, ‘मोदी का बाप भी…’; बीजेपी ने की कड़ी निंदा,कहा “गाली की यही संस्कृति कांग्रेस को डुबो रही”

शिवा शर्मा हत्याकांड : फरार मॉडल श्रद्धा नागपुर में बहन और ड्राइवर सहित गिरफ्तार, 10 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजी गई जेल

बड़ी खबर: रायपुर समेत देश के 11 हवाई अड्डे 50 साल के लिए पीपीपी मॉडल पर होंगे निजी हाथों में सुपुर्द

Editors Picks

खास रिपोर्ट : हीरे के बाद अब लैब में बना सोना, क्या गिरेंगी कीमतें?

October 31, 2026

सीतामढ़ी में कांग्रेस की बैठक: ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महाअभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प

October 29, 2026

मतदाता अधिकारों की रक्षा के लिए बूथ स्तर तक सक्रिय हों कांग्रेस कार्यकर्ता: जयसिंह अग्रवाल

October 27, 2026

पटना :भड़के खरगे की बदज़ुबानी, ‘मोदी का बाप भी…’; बीजेपी ने की कड़ी निंदा,कहा “गाली की यही संस्कृति कांग्रेस को डुबो रही”

October 25, 2026
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

Contact us

Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]

Manoj Sharma

Editor-in-Chief

Nishant Sharma

Executive Editor

Categories
  • Breaking News
  • Featured
  • Uncategorized
  • कोरबा
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • दुनिया
  • देश
  • बिज़नेस
  • बिहार अपराध
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
© 2026 The Times News. Designed by Nimble Technology.
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.