Close Menu
The Times NewsThe Times News
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
What's Hot

शोक समाचार : भाजपा नेता नवीन पटेल को पितृ शोक,गुजराती समाज के संरक्षक पंचान भाई पटेल का निधन

September 30, 2026

वेदांता की वारिस :अनिल अग्रवाल की बेटी प्रिया संभालेंगी 6 लाख करोड़ का साम्राज्य, हाल ही में किया था बालको और झारसुगुड़ा का दौरा

September 28, 2026

देखें वीडीओ…अग्र महाकुंभ 2026: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की ऐतिहासिक घोषणा, महाराजा अग्रसेन जयंती पर छत्तीसगढ़ में रहेगा शासकीय अवकाश

September 25, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
The Times NewsThe Times News
Thursday, October 1
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
The Times NewsThe Times News
Home»Breaking News

स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने माना: कोरोना का कुछ हिस्सों में कम्युनिटी ट्रांसमिशन हो गया है शुरू

Nishant Manoj SharmaBy Nishant Manoj SharmaOctober 18, 2020
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link Telegram

 

नई दिल्ली (एजेंसी)। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने रविवार को स्वीकार किया कि देश के कुछ जिलों में सीमित संख्या में कोरोना वायरस का कम्युनिटी ट्रांसमिशन हुआ है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में कम्युनिटी ट्रांसमिशन नहीं हुआ है। स्वास्थ्य मंत्री ने अपने साप्ताहिक सोशल मीडिया कार्यक्रम संडे संवाद में यह बात कही है।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की ओर से दिए गए बयान जिसमें राज्य के कुछ क्षेत्रों में कम्युनिटी ट्रांसमिशन शुरू होने की बात को स्वास्थ्य मंत्री ने भी स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि यह कुछ घनी आबादी वाले क्षेत्रों में होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि कुछ राज्यों के कुछ क्षेत्रों में कम्युनिटी ट्रांसमिशन की सूचना मिली है लेकिन पूरे देश में ऐसा नहीं है। हालांकि केंद्र सरकार का भारत में कोरोना के सामुदायिक प्रसारण से अब तक इनकार किया है। इससे पहले केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने जुलाई में ही अपने राज्य में सामुदायिक प्रसारण की पुष्टि की थी। केरल में पिछले दिनों कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में वृद्धि के मद्देनजर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने रविवार को कहा कि राज्य ओणम उत्सव के दौरान बरती गई लापरवाही की कीमत अदा कर रहा है।

हर्षवर्धन ने कहा कि यह सभी राज्य सरकारों के लिए एक अच्छा सबक होना चाहिए जो त्योहारों की योजना को लेकर लापरवाही बरत रही हैं। केरल में शनिवार को संक्रमण के मामलों की संख्या 3.3 लाख हो गई, वहीं मृतक संख्या 1139 पर पहुंच गई। ओणम (22 अगस्त) से पहले राज्य में संक्रमण के करीब 54000 मामले थे, वहीं करीब 200 लोगों की मौत कोविड-19 की वजह से हुई थी। संडे संवाद के छठे एपिसोड में सोशल मीडिया पर अपने फॉलोअर्स से संवाद में हर्षवर्धन ने अपने इस अनुरोध को दोहराया कि कोविड-19 संक्रमण के जोखिम से बचने के लिए घर में ही परंपरागत तरीके से परिजनों के साथ उत्सव मनाएं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि देश में मेडिकल ऑक्सीजन की कमी नहीं है और सरकार महामारी के कारण मांग में किसी भी बढ़ोतरी की भरपाई के लिए उत्पादन की क्षमता बढ़ाने को तैयार है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Nishant Manoj Sharma
Nishant Manoj Sharma

Keep Reading

वेदांता की वारिस :अनिल अग्रवाल की बेटी प्रिया संभालेंगी 6 लाख करोड़ का साम्राज्य, हाल ही में किया था बालको और झारसुगुड़ा का दौरा

उड़ान की तैयारी : हवाई अड्डों के बाद अब अदानी की एयरलाइंस भी, जल्द मिल सकती है मंजूरी

SIR विवाद में इंडियन एक्सप्रेस का बड़ा खुलासा : दो चुनाव आयुक्तों ने 14 बार आपत्ति जताई, आयोग ने कहा- सामान्य प्रक्रिया; राहुल गांधी बोले- वोट चोरी में शामिल तो नहीं बख्शेंगे

​सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी: गायक टी एम कृष्णा की याचिका पर कहा ‘धार्मिक कारणों से वंदे मातरम न गाने वाले पर आपराधिक कार्रवाई नहीं’,केंद्र से मांगा जवाब

इंदौर में राहुल बोले : “सिस्टम अंधभक्त पैदा कर रहा है, छात्र देश का भविष्य”

BREAKING: दिल्ली यूनिवर्सिटी में ABVP का लहराया परचम, तीन सीटों पर कब्जा; NSUI का हुआ सूपड़ा साफ, निर्दलीय ने भी रचा इतिहास

Editors Picks

वेदांता की वारिस :अनिल अग्रवाल की बेटी प्रिया संभालेंगी 6 लाख करोड़ का साम्राज्य, हाल ही में किया था बालको और झारसुगुड़ा का दौरा

September 28, 2026

उड़ान की तैयारी : हवाई अड्डों के बाद अब अदानी की एयरलाइंस भी, जल्द मिल सकती है मंजूरी

September 23, 2026

SIR विवाद में इंडियन एक्सप्रेस का बड़ा खुलासा : दो चुनाव आयुक्तों ने 14 बार आपत्ति जताई, आयोग ने कहा- सामान्य प्रक्रिया; राहुल गांधी बोले- वोट चोरी में शामिल तो नहीं बख्शेंगे

September 23, 2026

​सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी: गायक टी एम कृष्णा की याचिका पर कहा ‘धार्मिक कारणों से वंदे मातरम न गाने वाले पर आपराधिक कार्रवाई नहीं’,केंद्र से मांगा जवाब

September 22, 2026
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

Contact us

Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]

Manoj Sharma

Editor-in-Chief

Nishant Sharma

Executive Editor

Categories
  • Breaking News
  • Featured
  • Uncategorized
  • कोरबा
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • दुनिया
  • देश
  • बिज़नेस
  • बिहार अपराध
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
© 2026 The Times News. Designed by Nimble Technology.
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.