अपडेट…सैफ अली पर हमला करने वाला निकला बंग्लादेशी, दुर्ग में पकड़ाया संदिग्ध वो नहीं …. जानिए कौन है ये

OO मुंबई पुलिस के DCP गेदाम दीक्षित ने बताया कि बताया कि आरोपी चोरी करने के इरादे से एक्टर के घर में घुसा था। उसके पास भारत का कोई वैध दस्तावेज नहीं है। उसके पास जो चीजें मिली हैं, उनके आधार पर बांग्लादेशी होने का शक है।

O पुलिस का दावा- आरोपी ने भारत आकर नाम बदला

पुलिस ने यह भी कहा कि पकड़े गए आरोपी का नाम मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद है। उसकी उम्र 30 साल है। भारत में अवैध रूप से आने के बाद उसने अपना नाम विजय दास रख लिया था। वह 5-6 महीने पहले मुंबई आया था। यहां एक हाउसकीपिंग एजेंसी में काम करता था। वह पहली बार ही सैफ अली खान के अपार्टमेंट में घुसा था।

O आरोपी ने हमला किया या नहीं, पुलिस बोली- जांच चल रही

इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुलिस ने यह तो कहा कि आरोपी सैफ अली खान के घर में घुसा था, लेकिन पुलिस ने इसका स्पष्ट जवाब नहीं दिया कि इसी आरोपी ने सैफ पर हमला किया था या नहीं। जब मीडिया ने पूछा कि वारदात के समय वह अकेला था या कुछ और लोग भी साथ थे, तो पुलिस ने कहा- जांच चल रही है।आरोपी को रविवार को ही कोर्ट में पेश करके पुलिस उसकी कस्टडी मांगी जाएगी।

TTN Desk

मुंबई पुलिस ने महाराष्ट्र के ठाणे पश्चिम क्षेत्र से सैफ अली खान पर हमले के मुख्य आरोपी विजय दास को रविवार की तड़के गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों के अनुसार, यह गिरफ्तारी डीसीपी जोन-6 नवनाथ धावले की टीम और कसारवडावली पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से की गई। मजदूरों की एक शिविर में छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया गया है। आपको बता दें कि यह कैंप हीरानंदानी एस्टेट के टीसीएस कॉल सेंटर के पास मेट्रो निर्माण स्थल के पीछे स्थित था।इससे पहले शनिवार को छत्तीसगढ़ के दुर्ग में आरपीएफ ने एक युवक को हिरासत में लिया था।मुंबई पुलिस देर रात दुर्ग पहुंची और उससे पूछताछ की।अब पुलिस का दावा है कि उसने मुंबई में जिसे रविवार तड़के पकड़ा वही असल आरोपी है।जो कि एक होटल में वेटर है।

O कौन है आरोपी विजय दास

आरोपी विजय दास पहले मुंबई के एक पब में काम करता था। वह पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के कई नाम हैं। विजय दास, बिजॉय दास और मोहम्मद इलियास के नाम से उसे पुकारा जाता है। पुलिस ने बताया कि विजय दास को रविवार को अदालत में पेश किया जाएगा, जहां उसका रिमांड मांगा जाएगा।

O सीसीटीवी में कैद हुआ था

सैफ अली खान के घर की सीसीटीवी फुटेज में आरोपी को देखा गया था, जिसमें वह सैफ के अपार्टमेंट की 12वीं मंजिल तक सीढ़ियों से जाता हुआ नजर आया। डीसीपी जोन-9, दीक्षित गेडम ने बताया कि आरोपी ने सीढ़ियों का इस्तेमाल किया था ताकि वह सैफ के घर में प्रवेश कर सके।

O अभिनेता पर घर में हुआ था हमला

अभिनेता सैफ अली खान को गुरुवार तड़के बांद्रा स्थित उनके आवास में एक व्यक्ति द्वारा चोरी के इरादे से घुसने के बाद छह बार चाकू मारा गया। हमलावर घटना के बाद फरार हो गया। सैफ के बेटे इब्राहीम अली खान ने उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी कई सर्जरी की गईं। सैफ अली खान अब खतरे से बाहर हैं और अस्पताल में रिकवरी कर रहे हैं।