फोटो:विश्वराज सिंह का राजतिलक,महल के बाहर रोकने पर समर्थकों का बवाल,रात को विश्वराज गेट के सामने बैठे धरने पर
TTN Desk
उदयपुर के पूर्व राजपरिवार के सदस्य और पूर्व सांसद महेंद्र सिंह मेवाड़ के निधन के बाद पूर्व राजघराने का विवाद सड़क पर आ गया है। विश्वराज सिंह मेवाड़ के राजतिलक की रस्म के बाद परंपरा के तहत वह सिटी पैलेस में धूणी के दर्शन करने जा रहे थे। इस दौरान महेंद्र सिंह मेवाड़ के भाई और विश्वराज के चाचा अरविंद सिंह मेवाड़ के परिवार ने परंपरा निभाने से रोकने के लिए उदयपुर के सिटी पैलेस (रंगनिवास और जगदीश चौक) के दरवाजे बंद कर दिए।
O बेरीकेडिंग कर विश्वराज के काफिले को रोका गया
विश्वराज सिंह मेवाड़ अपने समर्थकों के साथ सिटी पैलेस के रास्ते में लगे बैरिकेड्स हटाते हुए जगदीश चौक तक पहुंचे, जहां पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रास्ता रोक दिया। मौके पर भारी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए। इस पर विश्वराज ने अपने समर्थकों के साथ सिटी पैलेस के बाहर डेरा जमा लिया।
O प्रशासन की कोशिश नाकामयाब
प्रशासन ने दोनों पक्षों में विवाद शांत कराने के लिए बात की, लेकिन कोई सहमति नहीं बन पाई। इसके बाद प्रशासन ने स्थिति को देखते हुए विवादित धूणी वाली जगह को कुर्क कर थानाधिकारी को रिसीवर नियुक्त कर दिया। इसका नोटिस सिटी पैलेस के गेट पर चिपकाया गया है।
O विश्वराज के समर्थकों का महल में घुसने हंगामा
इस बीच, महल में जाने की अनुमति नहीं मिलने पर विश्वराज मेवाड़ के समर्थकों ने पुलिस का घेरा तोड़ दिया और महल के गेट तक पहुंच गए। कुछ समर्थक दीवार पर चढ़ गए। इस दौरान महल के अंदर से पत्थर और कांच के बोतलें फेंकी गई, जिसमें 3-4 लोगों को चोट लगी है।
O पुलिस ने किया लाठी चार्ज
पुलिस ने लोगों को तितर-बितर करने के लिए हल्का बल प्रयोग किया। पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं, लेकिन सारी व्यवस्थाएं फेल हो गई है। लोगों ने पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।करीब आधा घंटा तक पत्थरबाजी हुई। लोगों की भीड़ अभी भी मौके पर जमा है। विश्वराज मेवाड़ भी सिटी पैलेस से कुछ दूरी पर बैठे हुए हैं।
O बैरिकेडिंग लगाकर रोकने पर विश्वराज सिंह ने कहा-
सामाजिक, कानून किसी भी तरीके से देखें, ये गलत हो रहा है। ये पारिवारिक संपत्ति है। ये रीत है कि हमें जाकर धोक देना है। एकलिंगनाथ से प्रार्थना है सभी पर कृपा बनी रहे।