Close Menu
The Times NewsThe Times News
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
What's Hot

उड़ान की तैयारी : हवाई अड्डों के बाद अब अदानी की एयरलाइंस भी, जल्द मिल सकती है मंजूरी

September 23, 2026

SIR विवाद में इंडियन एक्सप्रेस का बड़ा खुलासा : दो चुनाव आयुक्तों ने 14 बार आपत्ति जताई, आयोग ने कहा- सामान्य प्रक्रिया; राहुल गांधी बोले- वोट चोरी में शामिल तो नहीं बख्शेंगे

September 23, 2026

​सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी: गायक टी एम कृष्णा की याचिका पर कहा ‘धार्मिक कारणों से वंदे मातरम न गाने वाले पर आपराधिक कार्रवाई नहीं’,केंद्र से मांगा जवाब

September 22, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
The Times NewsThe Times News
Thursday, September 24
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
The Times NewsThe Times News
Home»Breaking News

मंकीपॉक्स का संदिग्ध मामला आया सामने,स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा निपटने है हम तैयार

Nishant Manoj SharmaBy Nishant Manoj SharmaSeptember 8, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link Telegram

TTN Desk

नई दिल्ली।केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति में एमपॉक्स के संदिग्ध मामले की जानकारी दी गई है.

प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि इसकी जांच की जा रही है. मरीज़ को आइसोलेशन में रखा गया है.
इसमें आगे कहा गया है कि एमपॉक्स प्रभावित देश से यात्रा करके वापस आए एक युवा पुरुष में एमपॉक्स जैसे लक्षण पाए गए हैं. मरीज़ को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अभी उसकी हालत स्थिर है.

“एमपॉक्स” की पुष्टि के लिए युवक से लिए गए सैंपल की जांच की जा रही है. निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत इस मामले को संभाला जा रहा है.”
देश में इसके प्रभाव का आकलन करने के लिए और संभावित स्रोत का पता लगाने के लिए कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग की जा रही है.विज्ञप्ति में कहा गया है कि इस तरह के मामलों से निपटने के लिए देश पूरी तरह से तैयार है.

मंकी पॉक्स के लक्षण क्या हैं?

इस वायरस के शुरुआती लक्षण बुखार, सिरदर्द, सूजन, पीठ दर्द और मांसपेशियों में दर्द है. बुखार उतरने पर शरीर पर चकत्ते आ जाते हैं, जो कि अक्सर चेहरे से शुरू होते हैं और शरीर के अन्य हिस्सों तक फैल जाते हैं.
इन चकत्तों में अधिक खुजली या दर्द हो सकता है. संक्रमण आम तौर पर अपने आप ठीक हो जाता है और 14 से 21 दिनों के बीच रहता है. गंभीर मामलों में घाव पूरे शरीर और विशेष रूप से मुंह, आंखों और गुप्तांगों पर होते हैं।

मंकी पॉक्स कैसे फैलता है?

मंकी पॉक्स किसी संक्रमित व्यक्ति के निकट संपर्क में आने से फैलता है. इसमें यौन संबंध और चमड़ी से त्वचा का संपर्क और संक्रमित शख्स से करीब से बात करना शामिल है.

शरीर में यह वायरस टूटी त्वचा के माध्यम से आंख, श्वसन तंत्र, नाक या मुंह में प्रवेश कर सकता है.
साथ ही मंकी पॉक्स उन वस्तुओं को छूने से भी फैल सकता है जिसका कि संक्रमित शख़्स ने इस्तेमाल किया हो, जैसे कि बिस्तर, कपड़े और तौलिया.

वायरस संक्रमित जानवर जैसे कि बंदर, चूहे और गिलहरी के संपर्क में आने से यह भी हो सकता है. साल 2022 में मंकी पॉक्स वायरस यौन संपर्क से अधिक फैला था.
डीआर कांगो में इस बार मंकी पॉक्स वायरस फैलने का कारण ज़्यादातर यौन संपर्क है, लेकिन यह अन्य समुदायों में भी पाया गया है.

किस पर संक्रमण का ख़तरा अधिक?

अधिकांश मामले उन लोगों में पाए जाते हैं जिनकी यौन सक्रियता है या गे हैं. जो लोग एक अधिक पार्टनर रखते हैं या नए पार्टनर रखते हैं, उनके लिए सबसे अधिक जोख़िम होता है.
लेकिन उसको भी संक्रमण हो सकता है जो किसी ऐसे व्यक्ति से संपर्क में हो, जिसमें लक्षण हों. इसलिए यह स्वास्थ्य कर्मियों और परिवार के सदस्यों में भी फैल सकता है.

संक्रमित के करीब न जाए

सलाह ये है कि मंकी पॉक्स से संक्रमित किसी व्यक्ति के क़रीब न जाएं और अगर आस पडोस में वायरस फैला हो तो साबुन से हाथ धोते रहें. इस वायरस से संक्रमति व्यक्ति को अलग थलग कर देना चाहिए जबतक कि गांठें ठीक न हो जाएं. विश्व स्वास्थ्य संगठन का कहना है कि, ठीक होने के 12 हफ़्तों तक भी सेक्स के दौरान कंडोम का इस्तेमाल करना चाहिए.

इसका इलाज़ क्या है?

मंकी पॉक्स के फैलने को संक्रमण पर रोक लगाकर ही काबू किया जा सकता है. और सबसे अच्छा तो ये है कि वैक्सीन लगवाई जाए. इस बीमारी की वैक्सीन होती हैं लेकिन ये इसकी पहुंच उन्हीं लोगों तक होती है जो या तो ख़तरे में हैं या किसी संक्रमित व्यक्ति के क़रीबी होते हैं.

वेक्सिन के इमरजेंसी इस्तेमाल के लिए आगे आए दवा निर्माता

डब्ल्यूएचओ ने हाल ही में दवा निर्माताओं से कहा है कि वे वैक्सीन के इमरजेंसी इस्तेमाल के लिए आगे आएं, और जिन देशों में ज़रूरत है लेकिन औपचारिक रूप से मंज़ूरी नहीं मिली है, वहां भी इन वैक्सीन को लेकर जाएं.

अफ़्रीका सीडीस ने अब इस बीमारी को महाद्वीप के स्तर पर स्वास्थ्य इमरजेंसी घोषित कर दिया है. यह उम्मीद है कि सरकारें बचाव के लिए बेहतर तालमेल करेंगी और संक्रमण वाले इलाक़े में दवा और सहायता की आपूर्ति को बढ़ाएंगी.

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Nishant Manoj Sharma
Nishant Manoj Sharma

Keep Reading

उड़ान की तैयारी : हवाई अड्डों के बाद अब अदानी की एयरलाइंस भी, जल्द मिल सकती है मंजूरी

SIR विवाद में इंडियन एक्सप्रेस का बड़ा खुलासा : दो चुनाव आयुक्तों ने 14 बार आपत्ति जताई, आयोग ने कहा- सामान्य प्रक्रिया; राहुल गांधी बोले- वोट चोरी में शामिल तो नहीं बख्शेंगे

​सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी: गायक टी एम कृष्णा की याचिका पर कहा ‘धार्मिक कारणों से वंदे मातरम न गाने वाले पर आपराधिक कार्रवाई नहीं’,केंद्र से मांगा जवाब

इंदौर में राहुल बोले : “सिस्टम अंधभक्त पैदा कर रहा है, छात्र देश का भविष्य”

BREAKING: दिल्ली यूनिवर्सिटी में ABVP का लहराया परचम, तीन सीटों पर कब्जा; NSUI का हुआ सूपड़ा साफ, निर्दलीय ने भी रचा इतिहास

​देखें वीडीओ… कोरबा: भारी बवाल,ट्रिपल इंजन सरकार में भी सुनवाई नहीं: अस्पताल ढहाने से भड़के BJP विधायक प्रेमचंद पटेल, SECL GM दफ्तर पर जड़ा ताला

Editors Picks

उड़ान की तैयारी : हवाई अड्डों के बाद अब अदानी की एयरलाइंस भी, जल्द मिल सकती है मंजूरी

September 23, 2026

SIR विवाद में इंडियन एक्सप्रेस का बड़ा खुलासा : दो चुनाव आयुक्तों ने 14 बार आपत्ति जताई, आयोग ने कहा- सामान्य प्रक्रिया; राहुल गांधी बोले- वोट चोरी में शामिल तो नहीं बख्शेंगे

September 23, 2026

​सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी: गायक टी एम कृष्णा की याचिका पर कहा ‘धार्मिक कारणों से वंदे मातरम न गाने वाले पर आपराधिक कार्रवाई नहीं’,केंद्र से मांगा जवाब

September 22, 2026

इंदौर में राहुल बोले : “सिस्टम अंधभक्त पैदा कर रहा है, छात्र देश का भविष्य”

September 19, 2026
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

Contact us

Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]

Manoj Sharma

Editor-in-Chief

Nishant Sharma

Executive Editor

Categories
  • Breaking News
  • Featured
  • Uncategorized
  • कोरबा
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • दुनिया
  • देश
  • बिज़नेस
  • बिहार अपराध
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
© 2026 The Times News. Designed by Nimble Technology.
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.