Home Uncategorized पूजा खेड़कर अब अफसर नहीं,भविष्य में भी नहीं दे पाएंगी परीक्षा

पूजा खेड़कर अब अफसर नहीं,भविष्य में भी नहीं दे पाएंगी परीक्षा

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने ट्रेनी आईएएस पूजा खेडकर पर एक्शन लेते हुए उनकी अस्थायी उम्मीदवारी को रद्द कर दिया है. इसके अलावा खेडकर पर भविष्य में होने वाली किसी भी परीक्षा में शामिल होने पर रोक लगाई गई है. खेडकर के तमाम दस्तावेजों की जांच के आधार पर यूपीएससी ने खेडकर को सीएसई-2022 नियमों के उल्लंघन करने का दोषी पाया. याद रहे महाराष्ट्र कैडर की पूजा पर ओबीसी और विकलांगता सर्टिफिकेट गलत ढंग से ले कर सिलेक्शन में लाभ लेने का आरोप था।