पड़ोसी जांजगीर जिले के पिकनिक स्पॉट देवरी में पिकनिक मनाने गए दीपका के 2 छात्र डूबे,एक का शव मिला

फोटो : घटनास्थल,अविनाश का शव,लापता सुमित

कोरबा।शुक्रवार को दोपहर करीब ढाई बजे जांजगीर जिला में स्थित पिकनिक स्पॉट देवरी के पास हसदेव नदी में नहाने उतरे दीपका एम डी टाइप निवासी दो छात्र तेज बहाव में बह गए। एक का शव बरामद किया गया है जबकि दूसरा छात्र तेज बहाव में लापता हैं जिसकी खोज बीन जारी हैं।

जानकारी के अनुसार SECL दीपका के दो छात्र सुमित सिंह 19 वर्ष और अश्विनी सिंह 24 वर्ष पिकनीक मनाने देवरी गए थे। हसदेव नदी में नहाने के दौरान दोनों पानी के तेज बहाव में बह गए। स्थानीय लोगों ओर पुलिस की मदद से अश्विनी सिंह का शव बरामद कर लिया गया है, अश्वनी बी आई टी,दुर्ग का छात्र था।जबकि सुमित अब तक लापता हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बिलासपुर से SDRF की टीम को बुलाया गया। रात होने की वजह से खोजबीन रोक दी गई है। शनिवार को सुबह से सुमित की तलाश शुरू की जाएंगी।सुमित 12 वीं का छात्र है।