Close Menu
The Times NewsThe Times News
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
What's Hot

कोरबा : श्री अग्रसेन गौ धाम में धूमधाम से मनेगा गोपाष्टमी महापर्व, उपमुख्यमंत्री अरुण साव होंगे मुख्य अतिथि

November 15, 2026

अखबार वितरकों के दीपावली मिलन व वनभोज ; विधायक प्रेमचंद पटेल ने कटघोरा में संघ भवन के लिए की 15 लाख रुपए की घोषणा

November 14, 2026

कोरबा : सुखद खबर- पटेल पारा निवासी लापता महिला श्रीमती भारती रोचवानी सकुशल मिलीं

November 12, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
The Times NewsThe Times News
Tuesday, November 17
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
The Times NewsThe Times News
Home»देश

देखिए भव्य रिहर्सल का वीडियो…. सेवा और समर्पण का विश्व में सबसे बड़ा उत्सव, 7 दिसंबर को नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में मनाया जाएगा बीएपीएस कार्यकर स्वर्ण महोत्सव

Nishant Manoj SharmaBy Nishant Manoj SharmaDecember 5, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link Telegram

OO बोचासनवासी अक्षर पुरूषोत्तम स्वामीनारायण संस्था (बी ए पी एस) का कार्यकर्ता स्वर्ण महोत्सव 7 दिसंबर को होने जा रहा है। दुनिया के सबसे बड़े अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इस कार्यक्रम की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। फिलहाल इन तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

TTN Desk

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीएपीएस स्वामीनारायण संप्रदाय के कार्यकर्ता स्वर्ण महोत्सव के अवसर पर वर्चुअल माध्यम से संबोधन देंगे। यह कार्यक्रम नरेंद्र मोदी स्टेडियम, मोटेरा में आयोजित किया जाएगा और इसमें संप्रदाय के लगभग एक लाख सक्रिय स्वयंसेवकों की उपस्थिति होगी। इस आयोजन के जरिए कार्यकर्ता प्रणाली के 50 वर्षों की उपलब्धियों का जश्न मनाया जाएगा।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य शक्ति प्रदर्शन के बजाय स्वयंसेवकों को उनकी समर्पित सेवा के लिए सम्मानित करना है। कार्यकर्ता स्वर्ण महोत्सव एक ऐतिहासिक आयोजन है। जो दुनिया भर में बीएपीएस की निस्वार्थ सेवा और सामाजिक योगदान को रेखांकित करेगा। यूरोप, उत्तरी अमेरिका, मध्य पूर्व और अफ्रीका सहित 30 देशों के कार्यकर्ताओं को इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है।

O शाम 5 बजे शुरू होगा साढ़े तीन घंटे का कार्यक्रम

कार्यक्रम शाम 5 बजे शुरू होगा और 8:30 बजे तक चलेगा। इसमें कई अद्भुत प्रस्तुतियां और तकनीकी नवाचार देखने को मिलेंगे। लाइव प्रदर्शन और विजुअल इफेक्ट्स में 2,000 स्वयंसेवकों द्वारा मंच पर लाइव प्रस्तुतियां दी जाएगी। इस दौरान विशाल स्क्रीन पर कार्यकर्ताओं के योगदान को प्रदर्शित करने वाली वीडियो क्लिप और डॉक्यूमेंट्री दिखाई जाएगी। इंटरैक्टिव और इमर्सिव अनुभव के जरिए ध्वनि और दृश्य प्रभावों का उपयोग कार्यक्रम को आकर्षक बनाने के लिए किया जाएगा। स्टेडियम का मैदान मंच में तब्दील होगा। जबकि दर्शक गैलरी से प्रदर्शन देखेंगे।

O कार्यकर्ता प्रणाली की उपलब्धि

1972 में शुरू की गई कार्यकर्ता प्रणाली आज एक विशाल नेटवर्क बन चुकी है। इन स्वयंसेवकों ने शिक्षा, स्वास्थ्य, आपदा राहत, और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

O सेवा की प्रेरणादायक गाथा का उत्सव

बीएपीएस कार्यकर्ता स्वर्ण महोत्सव स्वयंसेवा और निस्वार्थ सेवा की एक प्रेरणादायक गाथा का जश्न है। प्रधानमंत्री मोदी का संबोधन और अमित शाह की उपस्थिति इस कार्यक्रम की भव्यता को और बढ़ाएगी। यह आयोजन बीएपीएस के वैश्विक योगदान और समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करता है।

O कार्यक्रम की मुख्य झलकियां

30 से अधिक देशों से 1 लाख स्वयंसेवकों की होगी भागीदारी।

2000 कलाकारों, 1,800 लाइट्स और 30 प्रोजेक्टर के साथ होगा

अत्याधुनिक सांस्कृतिक प्रदर्शन।

गुरुहरि महंत स्वामी महाराज के साथ प्रमुख गणमान्य अतिथियों की होगी उपस्थिति।

O ये है 7 दिसंबर की तैयारियां

पिछले तीन महीनों में 10,000 से अधिक स्वयंसेवकों ने इस आयोजन की तैयारियों में योगदान दिया है। रायसन, सारंगपुर और शाहीबाग में कार्यशालाओं के माध्यम से प्रॉपर्टीज तैयार की गईं। स्टेडियम और रिवरफ्रंट के पास वाहनों के लिए 1,300 बसों और हजारों वाहनों की पार्किंग व्यवस्था की गई है।

O बीएपीएस की प्रमुख उपलब्धियां

मंदिर निर्माण: दिल्ली, गांधीनगर, रॉबिंसविल (अमेरिका) और अबू धाबी में भव्य मंदिरों का निर्माण।

आपदा राहत: कोविड-19 और अन्य प्राकृतिक आपदाओं में मदद।

सांस्कृतिक महोत्सव: 1985 के लंदन उत्सव और 1991 के न्यू जर्सी महोत्सव ने भारतीय संस्कृति को वैश्विक मंच पर पहुंचाया।

आदिवासी विकास: 2,000 गांवों में शिक्षा और चिकित्सा सेवाएं।

पर्यावरण पहल: वृक्षारोपण, जल संरक्षण और स्वच्छता अभियान।

O इस पर होगा कार्यक्रम का प्रसारण

इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण 7 दिसंबर को शाम 5:00 से रात 8:30 बजे तक live.baps.org और आस्था टीवी चैनल पर किया जाएगा।

👉 विशेष सूचना: स्टेडियम में केवल बीएपीएस कार्यकर्ताओं के लिए स्थान आरक्षित रहेगा। अन्य श्रद्धालु कार्यक्रम का लाभ लाइव प्रसारण के माध्यम से उठा सकते हैं।

https://thetimesnews.net/wp-content/uploads/2024/12/VID-20241205-WA0045.mp4
https://thetimesnews.net/wp-content/uploads/2024/12/VID-20241205-WA0046.mp4
Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Nishant Manoj Sharma
Nishant Manoj Sharma

Keep Reading

खास रिपोर्ट : हीरे के बाद अब लैब में बना सोना, क्या गिरेंगी कीमतें?

सीतामढ़ी में कांग्रेस की बैठक: ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महाअभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प

मतदाता अधिकारों की रक्षा के लिए बूथ स्तर तक सक्रिय हों कांग्रेस कार्यकर्ता: जयसिंह अग्रवाल

पटना :भड़के खरगे की बदज़ुबानी, ‘मोदी का बाप भी…’; बीजेपी ने की कड़ी निंदा,कहा “गाली की यही संस्कृति कांग्रेस को डुबो रही”

शिवा शर्मा हत्याकांड : फरार मॉडल श्रद्धा नागपुर में बहन और ड्राइवर सहित गिरफ्तार, 10 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजी गई जेल

बड़ी खबर: रायपुर समेत देश के 11 हवाई अड्डे 50 साल के लिए पीपीपी मॉडल पर होंगे निजी हाथों में सुपुर्द

Editors Picks

खास रिपोर्ट : हीरे के बाद अब लैब में बना सोना, क्या गिरेंगी कीमतें?

October 31, 2026

सीतामढ़ी में कांग्रेस की बैठक: ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महाअभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प

October 29, 2026

मतदाता अधिकारों की रक्षा के लिए बूथ स्तर तक सक्रिय हों कांग्रेस कार्यकर्ता: जयसिंह अग्रवाल

October 27, 2026

पटना :भड़के खरगे की बदज़ुबानी, ‘मोदी का बाप भी…’; बीजेपी ने की कड़ी निंदा,कहा “गाली की यही संस्कृति कांग्रेस को डुबो रही”

October 25, 2026
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

Contact us

Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]

Manoj Sharma

Editor-in-Chief

Nishant Sharma

Executive Editor

Categories
  • Breaking News
  • Featured
  • Uncategorized
  • कोरबा
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • दुनिया
  • देश
  • बिज़नेस
  • बिहार अपराध
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
© 2026 The Times News. Designed by Nimble Technology.
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.