दुखद खबर : पूर्व मंत्री बलिहार सिंह नहीं रहे

चांपा। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री सरदार बलिहार सिंह का शनिवार की रात निधन हो गया। तबीयत खराब होने के बाद उन्हें अपोलो बिलासपुर में भर्ती कराया गया था। जहां उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली। बलिहार सिंह का अंतिम संस्कार रविवार को चांपा में किया जाएगा।

बलिहार सिंह जी अविभाजित मध्यप्रदेश सरकार में जेल मंत्री रहे थे। उनकी उम्र 95 वर्ष थी। वे अपने पीछे दो पुत्र और 6 पुत्रिया का भरा पूरा परिवार छोड़ गए। उन्हें छत्तीसगढ़ में आर एस एस के आधार स्तंभ थे।