TTN Desk
मध्य प्रदेश के इंदौर, भोपाल, उज्जैन समेत सभी जिलों में कई व्यापारियों ने दुकानें बंद रखकर विरोध जताया गया। RSS ने दावा किया है कि इंदौर रैली में ढाई लाख से ज्यादा लोग शामिल हुए।
O कर्नाटक,तमिलनाडु में भी प्रदर्शन
कर्नाटक के बेंगलुरु में बुधवार को हिंदू हितरक्षण वेदिके धरना किया। वहीं, तमिलनाडु के चेन्नई में बांग्लादेश हिंदू अधिकार पुनर्प्राप्ति समिति ने विरोध-प्रदर्शन किया, इसमें कई हिंदू संगठन शामिल रहे ने भाग
O ब्रिटिश संसद में गूंज
ब्रिटिश संसद में भी बांग्लादेश में हिंसा की गूंज सुनाई दी। विपक्षी दल कंजर्वेटिव पार्टी के सांसद बॉब ब्लैकमैन ने कहा कि बांग्लादेश में शेख हसीना के सत्ता से बाहर होने के बाद हिंदुओं का सफाया (एथनिक क्लींजिग) करने की कोशिश हो रही है।
बांग्लादेश में हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार और मंदिरों के विध्वंस के विरोध में आज बुधवार को प्रदेश के शहरों में बड़ा प्रदर्शन हो रहा है। वहीं इंदौर में बुधवार को विशाल आक्रोश रैली निकाली गई। इस रैली में बड़ी संख्या में हिंदूवादी संगठनों, सामाजिक और धार्मिक संगठनों के साथ आमजन, व्यापारी और समाज के विभिन्न वर्गों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। संघ के आग्रह पर इस विरोध प्रदर्शन के समर्थन में शहर के अलावा भोपाल,जबलपुर सहित अन्य स्थानों के बाजार आधे दिन तक बंद रहे।
O कलेक्ट्रेट पहुंची रैली, सौंपा ज्ञापन
सुबह 10 बजे लालबाग परिसर से शुरू हुई यह रैली कलेक्ट्रेट कार्यालय तक पहुंची, जहां कलेक्टर आशीष सिंह को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। प्रदर्शनकारियों में बड़ी तादाद में महिलाएं, साधु-संत और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता शामिल थे। ज्ञापन में बांग्लादेश सरकार से हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार रोकने और वहां के अल्पसंख्यकों को सुरक्षा देने की मांग की गई। इस दौरान रैली में संघ की ओर से ढाई लाख से लोगों के शामिल होने का दावा किया गया।
O रैली में तिरंगा और भगवा का अद्भुत नजारा
रैली के दौरान लालबाग से लेकर कलेक्ट्रेट तक तिरंगा और भगवा झंडे लहराते हुए देखे गए। इस दौरान भारत की एकजुटता और हिंदू समाज की एकता का संदेश दिया गया। एक वक्ता ने कहा, “जैसा भगवा यहां लहरा रहा है, वैसा ही एक दिन बांग्लादेश की संसद में भी लहराएगा।” प्रदर्शन में प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, शहर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की विधायक उषा ठाकुर और भाजपा के अन्य नेता भी शामिल हुए।
O आधे दिन बंद रहा बाजार
रैली में भारी भीड़ उमड़ने के कारण निर्धारित रूट छोटा पड़ गया। रैली जब कलेक्टर चौराहे तक पहुंची, तब तक दशहरा मैदान और अन्य स्थानों पर लोगों का हुजूम खड़ा रहा। ग्रामीण क्षेत्रों से आए कई लोग लालबाग परिसर तक भी नहीं पहुंच सके। रैली के दौरान शहर के सभी बाजारों ने आधे दिन के लिए अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर इस विरोध प्रदर्शन का समर्थन किया।