छत्तीसगढ़ : बीफ बांटने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार,पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई

कोरबा। कोरबा जिले के बीहड़ वनांचल में स्थित लाम पहाड़ इलाके में बीफ (गाय का मांस )40 ,50 ग्रामीणों में बांटा गया। जिन्होंने इसका सेवन किया।यह मामला रविवार का था और सोमवार सुबह लोगों के बीच चर्चा में आ गया। कुछ लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को भी दे दी ।इसकी सूचना लेमरू थाने की पुलिस को भी मिल गई।वहां के प्रभारी जितेंद्र यादव ने वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी जानकारी दी।अब पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया है।

गौरक्षा के कार्य से जुड़े लोगों ने बताया कि सुबह करीब 10-11 बजे का यह मामला है। स्थानीय पुलिस की कोई प्रतिक्रिया देखने और सुनने को नहीं मिल रही है। पुलिस के हाथ प्रमाण लग चुके हैं। यह बात फैलने के साथ-साथ आक्रोश भी देखा जा रहा है।इनका आरोप है कि बालको इलाके में मांस की सप्लाई भी होती है।

पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया

एएसपी नेहा वर्मा के मुताबिक रविवार को लेमरू थाना क्षेत्र में यह मामला सामने आया था। जहां पुलिस के मामले को गंभीरता से लेते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। तीनों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।