Close Menu
The Times NewsThe Times News
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
What's Hot

शोक समाचार : भाजपा नेता नवीन पटेल को पितृ शोक,गुजराती समाज के संरक्षक पंचान भाई पटेल का निधन

September 30, 2026

वेदांता की वारिस :अनिल अग्रवाल की बेटी प्रिया संभालेंगी 6 लाख करोड़ का साम्राज्य, हाल ही में किया था बालको और झारसुगुड़ा का दौरा

September 28, 2026

देखें वीडीओ…अग्र महाकुंभ 2026: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की ऐतिहासिक घोषणा, महाराजा अग्रसेन जयंती पर छत्तीसगढ़ में रहेगा शासकीय अवकाश

September 25, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
The Times NewsThe Times News
Wednesday, September 30
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
The Times NewsThe Times News
Home»छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ जकात फाउंडेशन ने आठ सौ से अधिक बच्चों को दी छात्रवृत्ति, समाज की प्रतिभाओं को किया सम्मानित

Nishant Manoj SharmaBy Nishant Manoj SharmaOctober 28, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link Telegram

 

रायपुर । छत्तीसगढ़ जकात फाउंडेशन द्वारा हर वर्ष की तरह इस बार भी राजधानी रायपुर में प्रतिभावान बच्चों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। शहीद स्मारक भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न स्कूल कॉलेजों के छात्र-छात्राओं को पूरे साल की छात्रवृत्ति दी गई।

छत्तीसगढ़ जकात फाउंडेशन के फाउंडर मेंबर सैय्यद अकील अहमद ने बताया कि फाउंडेशन की ओर से मिशन तालीम के तहत यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसमें स्कूल, कॉलेज के बच्चो और प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्रों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है। जिन बच्चो ने फाउंडेशन की सहायता के बाद मेडिकल इंजीनियरिंग और अन्य व्यावसायिक कॉलेजों में प्रवेश लिया है, उन्हें सम्मानित भी किया गया ।

बच्चो को आगे बढ़ने के अवसर देकर कल्याणकारी कार्य कर रहा फाउंडेशन : अबू सामा

ज़कात फाउंडेशन द्वारा आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय आयकर और जीएसटी विभाग के आयुक्त अबू सामा ने ज़कात फाउंडेशन के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि मुस्लिम समाज के साथ ही अन्य जरूरतमंद बच्चों को छात्रवृति देकर फाउंडेशन की ओर से बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

इस नेक कार्य में वे भी कई सालों से जुड़े हुए हैं। उन्होंने छात्रों के जीएसटी और आयकर विभाग की प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने के गुर बताए। अबू सामा ने कहा कि डायरेक्ट और इन डायरेक्ट टैक्स की दोनो ब्रांचेस में विभिन्न पदों पर भर्ती होती है । इच्छुक बच्चे उनके कार्यालय में आकर कार्यप्रणाली भी देख सकते है । कर्मचारी चयन आयोग द्वारा प्रतियोगी परीक्षाएं आयोजित की जाती है । इस बारे में किसी भी किस्म की जानकारी लेने के लिए कोई भी छात्र उनसे संपर्क कर सकता है। अबू सामा ने कहा कि यूपीएससी के तहत 24 सेवाओं के लिए परीक्षा आयोजित की जाती है। केंद्रीय आयकर जीएसटी विभाग में सफलता के लिए बच्चे लगातार अध्ययन करे और लक्ष्य प्राप्ति के लिए प्रयास करे।

प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होने अखबार पढ़ना जरूरी : असद खान

छत्तीसगढ़ ज़कात फाउंडेशन की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक असद खान ने बच्चो से कहा कि वे सफलता से हमेशा जुड़े नही रहे बल्कि जरूरत होने पर ही उसका उपयोग करे। उन्होंने कहा कि अपने कार्य के 23 सालो के दौरान उन्होंने एसपीजी, एनएसजी और सभी तरह की कमांडो ट्रेनिंग की है। देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर ए पी जे अब्दुल कलाम का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि श्री कलाम ने अपनी सफलता के पीछे माता अर्शी अम्मा के आशीर्वाद के साथ ही कार्य के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और समर्पण को महत्वपूर्ण बताया है। जिसके कारण श्री कलाम जीवन की कठिनाइयों का सामना कर सके और राष्ट्रपति पद तक पहुंच पाए हैं। असद खान ने बच्चो को प्रेरित करते हुए कहा कि लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए लगन होना जरूरी है। पुलिस विभाग की प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने के लिए कठिन परिश्रम के साथ ही विभिन्न विषयों की जानकारी और गहन अध्ययन जरूरी है।

तालीम से ही आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त होता है : असलम खान

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि छत्तीसगढ़ हज कमेटी के अध्यक्ष असलम खान ने कहा कि तालीम हासिल करके ही आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त होता है। बच्चे दीनी और दुनियावी तालीम हासिल करें और सफलता हासिल करें।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि न्यू इंडियन एक्सप्रेस के स्टेट हेड एजाज़

कैसर ने उपस्थित बच्चो को साफलता के टिप्स बताए। उन्होंने कहा कि स्वयं अनुशासित रहने के बाद ही लक्ष्य की प्राप्ति की जा सकती है। शिक्षा प्राप्त करने का अधिकार सभी को है। इसके लिए अनेक योजनाएं भी चलाई जा रही है। 12 वी फेल सेलिब्रिटी अधिकारी मनोज शर्मा का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि बच्चे खुद पर भरोसा रखें। वक्त का ध्यान रखे ,मोबाइल का इस्तेमाल जरूरी होने पर ही करे तो लक्ष्य हासिल करने में सफलता मिल सकती है।

मेडिकल इंजीनियरिंग और सीए की प्रतियोगी परीक्षा पास करने वाले हुए सम्मानित

छत्तीसगढ़ जकात फाउंडेशन के एज़ाज़ी प्रोग्राम में नीट परीक्षा में 96 फीसदी अंक प्राप्त करने वाले अब्दुल कलाम , 93 फीसदी अंक प्राप्त करने वाले आसिफ खान, कोंडागांव की कनीज फातिमा, अंफिया फातमा,आतिफ शेख,शाहिना फातिमा, आतिफ शेख, सिबतेन रजा, अमान पठान , मोहम्मद अमान को अतिथियों ने पदक मोमेंटो और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया।

 

कार्यक्रम में शामिल ज़कात फाउंडेशन के सदस्य सैय्यद अकील ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए कहा कि मुस्लिम समाज के बच्चो को उच्च शिक्षा के लिए प्ररित करने के लिए वर्ष 2015 से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है और अब तक 6000 से अधिक बच्चे इसका लाभ ले चुके है।

वहीं ज़कात फाउंडेशन के सदस्य मोहम्मद इनाम उल्लाह ने कहा कि बच्चो को उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने आगे भी फाउंडेशन की ओर से कार्य किया जाएगा। फाउंडेशन के सदस्य इरफान बुखारी ने बताया कि फाउंडेशन की ओर से बच्चो के लिए रायपुर में हॉस्टल बनाना प्रस्तावित है, वहीं उनके कौशल उन्नयन के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। साथ ही प्रदेश की विभिन्न सामाजिक स्कूलों को इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध कराया जाएगा।

छत्तीसगढ़ ज़कात फाउंडेशन के इस कार्यक्रम में 800 से अधिक बच्चे शामिल हुए। उनके अभिभावक और मुस्लिम समाज के लोगो के साथ ही प्रमुख रूप से छत्तीसगढ़ ज़कात फाउंडेशन के युनुस अली, अकरम सिद्दीकी, नौमान अकरम हामिद, सैय्यद शकील अहमद, सैय्यद सादिक अली, एस एम हाशिम सहित अन्य पदाधिकारी शामिल हुए।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Nishant Manoj Sharma
Nishant Manoj Sharma

Keep Reading

वेदांता की वारिस :अनिल अग्रवाल की बेटी प्रिया संभालेंगी 6 लाख करोड़ का साम्राज्य, हाल ही में किया था बालको और झारसुगुड़ा का दौरा

देखें वीडीओ…अग्र महाकुंभ 2026: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की ऐतिहासिक घोषणा, महाराजा अग्रसेन जयंती पर छत्तीसगढ़ में रहेगा शासकीय अवकाश

सम्मान : वरिष्ठ पत्रकार आसिफ इकबाल को ‘लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड’ से नवाजा गया

​जांजगीर-चांपा : आकाशीय बिजली का कहर: दो अलग-अलग हादसों में 4 लोगों की मौत, 3 गंभीर घायल ​

Chhattisgrh : BMC’s 4th Chhattisgarh Cancer Conclave Inaugurated: CM Vishnu Deo Sai Launches Cervical Cancer Elimination Programme

छत्तीसगढ़ : बालको मेडिकल सेंटर ने किया स्तन कैंसर की लाइव सर्जरी का आयोजन, 50 से अधिक सर्जन हुए शामिल

Editors Picks

वेदांता की वारिस :अनिल अग्रवाल की बेटी प्रिया संभालेंगी 6 लाख करोड़ का साम्राज्य, हाल ही में किया था बालको और झारसुगुड़ा का दौरा

September 28, 2026

देखें वीडीओ…अग्र महाकुंभ 2026: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की ऐतिहासिक घोषणा, महाराजा अग्रसेन जयंती पर छत्तीसगढ़ में रहेगा शासकीय अवकाश

September 25, 2026

सम्मान : वरिष्ठ पत्रकार आसिफ इकबाल को ‘लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड’ से नवाजा गया

September 20, 2026

​जांजगीर-चांपा : आकाशीय बिजली का कहर: दो अलग-अलग हादसों में 4 लोगों की मौत, 3 गंभीर घायल ​

September 19, 2026
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

Contact us

Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]

Manoj Sharma

Editor-in-Chief

Nishant Sharma

Executive Editor

Categories
  • Breaking News
  • Featured
  • Uncategorized
  • कोरबा
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • दुनिया
  • देश
  • बिज़नेस
  • बिहार अपराध
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
© 2026 The Times News. Designed by Nimble Technology.
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.