Close Menu
The Times NewsThe Times News
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
What's Hot

JNU छात्राओं से दुर्व्यवहार मामला: कांग्रेस सांसद आकोइजाम के विरोध में कल टी.पी. नगर में प्रदर्शन और कांग्रेस कार्यालय का घेराव करेगी भाजपा

October 11, 2026

​सेवाभावी अशोक मोदी होंगे राजनांदगांव में अग्रसेन जयंती समारोह के मुख्य अतिथि

October 10, 2026

जियो ने पेश किया ‘सॉवरेन सैटेलाइट कनेक्टिविटी’ का विजन, अंतरिक्ष से देश के हर कोने तक पहुंचेगा इंटरनेट

October 8, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
The Times NewsThe Times News
Wednesday, October 14
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
The Times NewsThe Times News
Home»Uncategorized

चैंपियन ट्रॉफी : दो ग्रुप में 8 टीमें, 19 दिनों तक मुकाबले, जानिए कब और कहां भिड़ेंगे भारत-पाकिस्तान ?

Nishant Manoj SharmaBy Nishant Manoj SharmaDecember 23, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link Telegram

OO भारत चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के अपने ग्रुप चरण के मैचों को दुबई में खेलेगा और रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम अगर नॉकआउट चरण में पहुंची तो इसका सेमीफाइनल और फाइनल भी संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में आयोजित किया जाएगा. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के एक विश्वसनीय सूत्र ने पुष्टि की कि शनिवार रात पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी और उनके यूएई समकक्ष शेख नाहयान अल मुबारक के बीच एक बैठक के बाद दुबई को तटस्थ स्थल के रूप में चुना गया. शेख नाहयान मौजूदा समय में सिंध के घोटकी क्षेत्र में छुट्टियां मना रहे हैं. नकवी पाकिस्तान के गृह मंत्री भी हैं. उन्होंने शेख नाहयान के साथ मुलाकात कर पाकिस्तान की मेजबानी में खेले जाने वाले टूर्नामेंट के प्रशासनिक मामलों को अंतिम रूप दिया.

TTN Desk

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के शेड्यूल का आधिकारिक ऐलान भले ना हुआ हो. लेकिन, ड्राफ्ट शेड्यूल के तहत उसके आगाज और अंत की तारीखें पहले ही सामने आ चुकी हैं. खबर है कि चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन 19 फरवरी 2025 से होगा. वहीं उसका अंतिम मुकाबला यानी कि फाइनल 9 मार्च को खेला जाएगा. अब कुल मिलाकर इन 19 दिनों के बीच 8 टीमों की टक्कर देखने को मिलेगी, जिन्हें दो ग्रुप में बांटा गया है. हरके ग्रुप में 4 टीमें हैं. भारत और पाकिस्तान को टूर्नामेंट के एक ही ग्रुप में रखा गया है, जिसका मतलब ये है कि उनके बीच ग्रुप स्टेज के अलावा नॉकआउट स्टेज पर भी टक्कर देखने को मिल सकती है.

O यहां होगी भारत-पाकिस्तान की टक्कर

अब सवाल ये है कि ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत और पाकिस्तान की पहली टक्कर कब है? बड़ा सवाल ये है कि दो चिर-प्रतिद्वन्दियों का ये घमासान किस शहर में, किस ग्राउंड पर होगा? चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का मेजबान भले ही पाकिस्तान है लेकिन उसमें भारत के मुकाबले न्यूट्रल वेन्यू पर खेले जाएंगे. मिली जानकारी के मुताबिक न्यूट्रल वेन्यू के तौर पर दुबई के नाम पर मुहर लग चुकी है. मतलब ये कि भारत और पाकिस्तान, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में दुबई के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पर आमने -सामने होंगे. ड्राफ्ट शेड्यूल के मुताबिक ये मुकाबला 23 फरवरी को खेला जाना है.

O दो ग्रुप में है 8 टीमें

ड्राफ्ट शेड्यूल के मुताबिक चैंपियंस ट्रॉफी के लिए सभी टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है. ग्रुप ए में भारत और पाकिस्तान के अलावा न्यूजीलैंड और बांग्लादेश हैं. वहीं ग्रुप बी में ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान है.

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Nishant Manoj Sharma
Nishant Manoj Sharma

Keep Reading

शोक समाचार : भाजपा नेता नवीन पटेल को पितृ शोक,गुजराती समाज के संरक्षक पंचान भाई पटेल का निधन

​कोरबा:जमीन विवाद में भतीजे ने 85 वर्षीय चाचा को काट डाला

BREAKING: दिल्ली यूनिवर्सिटी में ABVP का लहराया परचम, तीन सीटों पर कब्जा; NSUI का हुआ सूपड़ा साफ, निर्दलीय ने भी रचा इतिहास

BALCO Celebrates 80th Independence Day with Commitment to Nation Building and Viksit Bharat

​संत भेष में संसद में विरोध : सांसद पप्पू यादव पर वाराणसी में शिकायत दर्ज

​कोरबा : विरोध के बाद पोड़ी उपरोड़ा जनपद सीईओ भूपेंद्र सोनवानी हटाए गए, जिला पंचायत में हुए अटैच

Editors Picks

शोक समाचार : भाजपा नेता नवीन पटेल को पितृ शोक,गुजराती समाज के संरक्षक पंचान भाई पटेल का निधन

September 30, 2026

​कोरबा:जमीन विवाद में भतीजे ने 85 वर्षीय चाचा को काट डाला

September 22, 2026

BREAKING: दिल्ली यूनिवर्सिटी में ABVP का लहराया परचम, तीन सीटों पर कब्जा; NSUI का हुआ सूपड़ा साफ, निर्दलीय ने भी रचा इतिहास

September 19, 2026

BALCO Celebrates 80th Independence Day with Commitment to Nation Building and Viksit Bharat

September 11, 2026
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

Contact us

Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]

Manoj Sharma

Editor-in-Chief

Nishant Sharma

Executive Editor

Categories
  • Breaking News
  • Featured
  • Uncategorized
  • कोरबा
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • दुनिया
  • देश
  • बिज़नेस
  • बिहार अपराध
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
© 2026 The Times News. Designed by Nimble Technology.
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.