Close Menu
The Times NewsThe Times News
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
What's Hot

कोरबा : श्री अग्रसेन गौ धाम में धूमधाम से मनेगा गोपाष्टमी महापर्व, उपमुख्यमंत्री अरुण साव होंगे मुख्य अतिथि

November 15, 2026

अखबार वितरकों के दीपावली मिलन व वनभोज ; विधायक प्रेमचंद पटेल ने कटघोरा में संघ भवन के लिए की 15 लाख रुपए की घोषणा

November 14, 2026

कोरबा : सुखद खबर- पटेल पारा निवासी लापता महिला श्रीमती भारती रोचवानी सकुशल मिलीं

November 12, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
The Times NewsThe Times News
Sunday, November 15
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
The Times NewsThe Times News
Home»Breaking News

कोरबा ब्रेकिंग:करेंट वाले तार की चपेट में आए बाइक सवार,दोनों की मौत

Nishant Manoj SharmaBy Nishant Manoj SharmaOctober 15, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link Telegram

फोटो:कंधे पर शव ले डेढ़ किलोमीटर चले ग्रामीण तब पहुंचे एम्बुलेंस तक

कोरबा।सोमवार की रात वनांचल में स्थित ग्राम बेला में करेंट प्रवाहित तार की चपेट में एक बाइक पर जा रहे दो युवक आ कर बुरी तरह से झुलस गए और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।यह हादसा जिस गांव में हुआ वह बालको थानांतर्गत आता है।

मिली जानकारी के मुताबिक गांव से गुजरे 11kv की बिजली लाइन से किसी ग्रामीण ने जंगली जानवर का शिकार करने के लिए जीआई तार खींचा था।यह करेंट प्रवाहित तार को आम चालू रास्ते पर घोर लापरवाही पूर्वक बिछाया गया था। यह तार जमीन से लगा था। इसी रास्ते से बाइक पर सवार होकर ग्राम टापरा की ओर से बेला आ रहे दो युवक नारायण कंवर पिता करम सिंह 35 वर्ष व टिकेश्वर राठिया पिता बृजलाल 32 वर्ष दोनों निवासी ग्राम बेला जा रहे थे।ये दोनों उक्त तार के संपर्क में आ गए और बुरी तरह झुलस गए।जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर फैलते ही गांव में खलबली मच गई है।यहां उल्लेखनीय है कि पिछले महीने भी इसी तरह शिकार के लिए डाले गए बिजली तार की चपेट में आ एक युवक की मौत हो गई थी और एक गंभीर रूप से घायल हुआ था।कोरबा ही नहीं पड़ोसी जिलों में भी इस तरह के हादसे हो चुके है।

0 शव ले कर चलना पड़ा डेढ़ किलोमीटर पैदल

सूचना पर बालको थाना में पदस्थ एएसआई माखन लाल पात्रे, प्रधान आरक्षक लक्ष्मीकांत खरसन मातहतों के साथ घटनास्थल पहुंचे। मौके तक चारपहिया वाहन जाने का रास्ता नहीं है। पुलिस किसी तरह घटनास्थल पहुंची और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए रात करीब 10:45 बजे पंचनामा बाद शव को जिला अस्पताल के लिए रवाना किया गया। एम्बुलेंस कर्मियों द्वारा स्ट्रेचर में दोनों शवों के साथ करीब डेढ़ किलोमीटर की दूरी पैदल तय की गई, तब जाकर एम्बुलेंस तक पहुंचे। मंगलवार को सुबह पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी। मृतकों के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Nishant Manoj Sharma
Nishant Manoj Sharma

Keep Reading

कोरबा : श्री अग्रसेन गौ धाम में धूमधाम से मनेगा गोपाष्टमी महापर्व, उपमुख्यमंत्री अरुण साव होंगे मुख्य अतिथि

अखबार वितरकों के दीपावली मिलन व वनभोज ; विधायक प्रेमचंद पटेल ने कटघोरा में संघ भवन के लिए की 15 लाख रुपए की घोषणा

कोरबा : सुखद खबर- पटेल पारा निवासी लापता महिला श्रीमती भारती रोचवानी सकुशल मिलीं

देखें वीडीओ…कोरबा: पटेल पारा निवासी 52 वर्षीय महिला लापता, परिजनों ने तलाश में आमजन से की सहयोग की अपील

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026: बालको के प्रदर्शनी पैवेलियन को मिला तृतीय पुरस्कार

शोक समाचार :पूर्व बालकोकर्मी एच.बी. कुलश्रेष्ठ का ग्वालियर में निधन

Editors Picks

कोरबा : श्री अग्रसेन गौ धाम में धूमधाम से मनेगा गोपाष्टमी महापर्व, उपमुख्यमंत्री अरुण साव होंगे मुख्य अतिथि

November 15, 2026

अखबार वितरकों के दीपावली मिलन व वनभोज ; विधायक प्रेमचंद पटेल ने कटघोरा में संघ भवन के लिए की 15 लाख रुपए की घोषणा

November 14, 2026

कोरबा : सुखद खबर- पटेल पारा निवासी लापता महिला श्रीमती भारती रोचवानी सकुशल मिलीं

November 12, 2026

देखें वीडीओ…कोरबा: पटेल पारा निवासी 52 वर्षीय महिला लापता, परिजनों ने तलाश में आमजन से की सहयोग की अपील

November 12, 2026
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

Contact us

Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]

Manoj Sharma

Editor-in-Chief

Nishant Sharma

Executive Editor

Categories
  • Breaking News
  • Featured
  • Uncategorized
  • कोरबा
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • दुनिया
  • देश
  • बिज़नेस
  • बिहार अपराध
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
© 2026 The Times News. Designed by Nimble Technology.
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.