TTN Desk
छत्तीसगढ़ में लगातार सड़क हादसे बढ़ रहे हैं। शनिवार को हुए एक दर्दनाक हादसे में कुसमुंडा,कोरबा निवासी दो एसईसीएल कर्मचारियों की मौत हो गई। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना के बाद राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई और इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जानकारी के अनुसार कार पर सवार होकर चार लोग कोरबा जिले के कुसमुंडा से सूरजपुर श्रीनगर कोटपटना जा रहे थे। इस कार में गणेश प्रजापति (35) रुद्रेश्वर गोड़ (35), बिहारी प्रजापति (वर्षीय) और श्यामलाल प्रजापति सवार थे।
O मदनपुर घाटी में हुआ हादसा
इस दौरान बागों थाना क्षेत्र अंतर्गत मोरगा चौकी के मदनपुर घाटी के पास कार अनियंत्रित होकर 25 फीट नीचे खाई में जा गिरी। इस हादसे के बाद मौके में हड़कंप मच गया। इस हादसे में गणेश प्रजापति और रुद्रेश्वर गोड की घटन स्थल पर ही वाहन में दबने से मौत हो गई। बिहार प्रजापति और श्यामलाल गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें राजगीरों की मदद से बाहर निकल गया और तत्काल 108 की मदद से अस्पताल के लिए रवाना किया गया। जहां दोनों की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है।
O एसईसीएल कर्मी थे दोनों मृतक
बताया गया कि मृतक गणेश प्रजापति कुसमुंडा एसईसीएल में सीपीएल विभाग में काम करता था। वहीं दूसरा मृतक रुद्रेश्वर एसईसीएल के केबल विभाग में पदस्थ था। घटना स्थल पर मोरगा चौकी पुलिस पहुंची। जहां घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए वाहन में फंसे शव को बाहर निकलने का प्रयास किया। वहीं मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दी गई।