Close Menu
The Times NewsThe Times News
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
What's Hot

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026: बालको के प्रदर्शनी पैवेलियन को मिला तृतीय पुरस्कार

November 6, 2026

राताखार में बहुप्रतीक्षित सामुदायिक भवन का भूमिपूजन, विकास में बालको के योगदान की सराहना,17 हजार से अधिक लोगों को मिलेगा लाभ

November 4, 2026

कोरबा राज्योत्सव-2026: बालको पैवेलियन में दिखी औद्योगिक प्रगति और सामुदायिक विकास की भव्य झलक

November 4, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
The Times NewsThe Times News
Sunday, November 8
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
The Times NewsThe Times News
Home»Uncategorized

अयोध्या में दरिंदगी:सफाईकर्मी छात्रा के साथ गैंग रैप,9 के खिलाफ एफआईआर,अब तक 5 गिरफ्तार

Nishant Manoj SharmaBy Nishant Manoj SharmaSeptember 15, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link Telegram

TTN Desk

0 घटना 16 से 25 अगस्त के बीच की,तीन अलग अलग मौके पर हुई मनमानी,अब हुआ मामला आम

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम जन्मभूमि में काम करने वाली महिला सफाई कर्मचारी ने कथित तौर पर अपने साथ कई बार गैंगरेप होने का आरोप लगाया है. महिला ने अयोध्या जिले के थाना कैंट में तहरीर दी जिसके बाद पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ गैंगरेप का मुकदमा दर्ज कर लिया है. शिकायत में पीड़िता ने बताया कि उसके साथ कई लोगों ने कई बार गैंगरेप किया. अलग-अलग तारीखों और अलग-अलग स्थान पर ले जाकर युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया. अयोध्या कैंट पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है.

अलग-अलग जगह गैंगरेप

बताया जा रहा है कि युवती, रामजन्मभूमि में सफाईकर्मी का कार्य करती है. लड़की ने सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का आरोप आठ लोगों पर लगाया है. पीड़ित लड़की ने शिकायत में बताया कि अयोध्या के अंगूरी बाग और कैंट क्षेत्र में अलग-अलग टाइम पर सामूहिक दुष्कर्म किया गया है. साथ ही महिला ने जिन आठ लोगों पर आरोप लगाया है, उनमें से एक के साथ उसकी पुरानी जान पहचान है. पुलिस ने उनकी पहचान शुरू कर दी है. इस मामले में मुकदमा दर्ज हो गया है और पुलिस ने महिला के आरोपों की जांच शुरू कर दी है.

युवती ने पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में बताया कि वो अयोध्या की मूल निवासी है. वह बीए में पढ़ती है और राम जन्मभूमि में सफाई का काम करती है. पीड़िता की लिखित तहरीर के मुताबिक यह घटना बीती 16 अगस्त की है. पुलिस ने इस मामले में दो सितंबर को एफआईआर दर्ज की है. पीड़िता की शिकायत के आधार पर 5 लोगों की पहचान भी हो गई है, जिन्हें गिरफ्तार किया जा चुका है.

अखिलेश ने कहा रिपोर्ट लिखाने भी पीड़ित हुई प्रताड़ित,दोषी पुलिस वालों पर भी हो कार्यवाही

अयोध्या में 20 वर्षीय एक युवती द्वारा नौ लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाये जाने का मामला सार्वजनिक होने के बाद सपा प्रमुख ने शनिवार को ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “अयोध्या में सामूहिक दुष्कर्म की शिकार एक युवती का जो वीडियो-बयान सामने आया है उससे प्रदेश में बढ़ रहे महिला उत्पीड़न और अत्याचार के मामलों का मूल कारण सामने आ गया है कि किस प्रकार कुछ असंवेदनशील पुलिसकर्मियों की वजह से पीड़िता को रिपोर्ट लिखवाने के लिए कितना अधिक प्रताड़ित होना पड़ा.”

यादव ने इसी पोस्ट में कहा, “रिपोर्ट लिखवाने की जटिलता के कारण कितने अपराध दर्ज ही नहीं हो पाते हैं, जिससे अपराधियों के हौसले बुलंद हो जाते हैं.” उन्होंने मांग करते हुए कहा, “पीड़िता के साथ न्याय हो और अपराधियों के साथ ही गैर जिम्मेदार पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी सख्त दंडात्मक कार्रवाई हो.”

पुलिस ने 5 लोग किए गिरफ्तार

सपा प्रमुख ने इस पोस्ट में 13 सेकेंड का एक वीडियो साझा किया है जिसमें पीड़ित युवती पुलिस का सहयोग न मिलने समेत अपनी पीड़ा बयां कर रही है. अयोध्या के कैंट थाने में पीड़ित युवती के द्वारा दर्ज कराई गयी प्राथमिकी के अनुसार, 16 से 25 अगस्त के बीच तीन अलग-अलग मौकों पर उससे सामूहिक दुष्कर्म किया गया. सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाये जाने के बाद पुलिस ने अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. अयोध्या के पुलिस अधीक्षक (शहर) मधुवन सिंह ने शुक्रवार को बताया कि गिरफ्तार किये गए लोगों की पहचान वंश, विनय, शारिक, शिवा और उदित के रूप में हुई है.

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Nishant Manoj Sharma
Nishant Manoj Sharma

Keep Reading

राताखार में बहुप्रतीक्षित सामुदायिक भवन का भूमिपूजन, विकास में बालको के योगदान की सराहना,17 हजार से अधिक लोगों को मिलेगा लाभ

कोरबा राज्योत्सव-2026: बालको पैवेलियन में दिखी औद्योगिक प्रगति और सामुदायिक विकास की भव्य झलक

शोक समाचार : महेंद्र भाई बावरिया का निधन,शनिवार को होगी अंत्येष्टि

शोक समाचार : भाजपा नेता नवीन पटेल को पितृ शोक,गुजराती समाज के संरक्षक पंचान भाई पटेल का निधन

​कोरबा:जमीन विवाद में भतीजे ने 85 वर्षीय चाचा को काट डाला

BREAKING: दिल्ली यूनिवर्सिटी में ABVP का लहराया परचम, तीन सीटों पर कब्जा; NSUI का हुआ सूपड़ा साफ, निर्दलीय ने भी रचा इतिहास

Editors Picks

राताखार में बहुप्रतीक्षित सामुदायिक भवन का भूमिपूजन, विकास में बालको के योगदान की सराहना,17 हजार से अधिक लोगों को मिलेगा लाभ

November 4, 2026

कोरबा राज्योत्सव-2026: बालको पैवेलियन में दिखी औद्योगिक प्रगति और सामुदायिक विकास की भव्य झलक

November 4, 2026

शोक समाचार : महेंद्र भाई बावरिया का निधन,शनिवार को होगी अंत्येष्टि

October 23, 2026

शोक समाचार : भाजपा नेता नवीन पटेल को पितृ शोक,गुजराती समाज के संरक्षक पंचान भाई पटेल का निधन

September 30, 2026
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

Contact us

Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]

Manoj Sharma

Editor-in-Chief

Nishant Sharma

Executive Editor

Categories
  • Breaking News
  • Featured
  • Uncategorized
  • कोरबा
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • दुनिया
  • देश
  • बिज़नेस
  • बिहार अपराध
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
© 2026 The Times News. Designed by Nimble Technology.
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.