Close Menu
The Times NewsThe Times News
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
What's Hot

अखबार वितरकों के दीपावली मिलन व वनभोज ; विधायक प्रेमचंद पटेल ने कटघोरा में संघ भवन के लिए की 15 लाख रुपए की घोषणा

November 14, 2026

कोरबा : सुखद खबर- पटेल पारा निवासी लापता महिला श्रीमती भारती रोचवानी सकुशल मिलीं

November 12, 2026

देखें वीडीओ…कोरबा: पटेल पारा निवासी 52 वर्षीय महिला लापता, परिजनों ने तलाश में आमजन से की सहयोग की अपील

November 12, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
The Times NewsThe Times News
Sunday, November 15
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
The Times NewsThe Times News
Home»Featured

अच्छी खबर : कोरोना से ठीक होने के मामले में भारत दुनिया में सबसे आगे खड़ा, कम हुए एक्टिव केस

Nishant Manoj SharmaBy Nishant Manoj SharmaOctober 2, 2020
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link Telegram

 

नई दिल्ली (एजेंसी)। दुनियाभर में कोरोना संकट का कहर अब काफी तेजी से बढ़ रहा है। भारत भी कोरोना से अछूता नहीं है। देश में कोरोना के अब प्रतिदिन 80 हजार से अधिक मामले सामने आ रहे हैं, लेकिन इस बीच भारत के लिए कुछ राहत की भी खबर है। भारत, फिलहाल दुनिया के सभी देशों में कोरोना से ठीक होने यानि रिकवरी के मामले में सबसे आगे बना हुआ है। देश के स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि कोरोना से ठीक होने वाले(रिकवरी) के मामले में भारत दुनिया में पहले नंबर पर बना हुआ है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक ट्वीट में कहा कि कि कोरोना से रिकवरी(52 लाख से अधिक) के मामले में भारत दुनिया में सबसे आगे बना हुआ है। ठीक हुए कोरोना मरीजों की अधिकतम संख्या के साथ भारत ने एक मील का पत्थर पार कर लिया है। उन्होंने साथ ही बताया कि देश में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या भी तेजी से घट रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, बीते 10 दिनों से लगातार देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 10 लाख से नीचे बनी हुई है, जो की सकारात्मक है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में रोज हो रही रिकवरी और मृत्यु दर में लगातार हो रही कमी के कारण सक्रिय मामलों की संख्या कम है।

0 देश में करीब 54 लाख लोग कोरोना से ठीक हुए

शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी कोरोना वायरस के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब तक कुल 53 लाख 52 हजार 78 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। बीते 24 घंटों में देश में 78,877 लोग ठीक हुए हैं। देश में कोरोना की रिकवरी दर 83.70 फीसद है जबकि एक्टिव दर 14.74 फीसद है। भारत में कोरोना से मौत की दर 1.56 फीसद पर है। पिछले 24 घंटों में 81,484 नए मामलों और 1,095 मौतों के साथ भारत में कोरोना के कुल मामले 63 लाख 94 हजार 69 तक पहुंच गए हैं। देश में एक्टिव केसों की बात करें तो 9 लाख 42 हजार 217 एक्टिव केस हैं। कोरोना से मौत का आंकड़ा 99,773 तक जा पहुंचा है।

0 देश में अब तक 7 करोड़ टेस्ट

कोरोना टेस्टिंग की बात की जाए तो देश में अब तक सात करोड़ से अधिक सैंपल का टेस्ट हो चुका है। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के मुताबिक, एक अक्टूबर तक देश में 7 करोड़ 67 लाख 17 हजार 728 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं । बीते 24 घंटों में देश में 10 लाख 97 हजार 947 सैंपल टेस्ट हुए हैं।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Nishant Manoj Sharma
Nishant Manoj Sharma

Keep Reading

खास रिपोर्ट : हीरे के बाद अब लैब में बना सोना, क्या गिरेंगी कीमतें?

सीतामढ़ी में कांग्रेस की बैठक: ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महाअभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प

मतदाता अधिकारों की रक्षा के लिए बूथ स्तर तक सक्रिय हों कांग्रेस कार्यकर्ता: जयसिंह अग्रवाल

पटना :भड़के खरगे की बदज़ुबानी, ‘मोदी का बाप भी…’; बीजेपी ने की कड़ी निंदा,कहा “गाली की यही संस्कृति कांग्रेस को डुबो रही”

शिवा शर्मा हत्याकांड : फरार मॉडल श्रद्धा नागपुर में बहन और ड्राइवर सहित गिरफ्तार, 10 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजी गई जेल

बड़ी खबर: रायपुर समेत देश के 11 हवाई अड्डे 50 साल के लिए पीपीपी मॉडल पर होंगे निजी हाथों में सुपुर्द

Editors Picks

खास रिपोर्ट : हीरे के बाद अब लैब में बना सोना, क्या गिरेंगी कीमतें?

October 31, 2026

सीतामढ़ी में कांग्रेस की बैठक: ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महाअभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प

October 29, 2026

मतदाता अधिकारों की रक्षा के लिए बूथ स्तर तक सक्रिय हों कांग्रेस कार्यकर्ता: जयसिंह अग्रवाल

October 27, 2026

पटना :भड़के खरगे की बदज़ुबानी, ‘मोदी का बाप भी…’; बीजेपी ने की कड़ी निंदा,कहा “गाली की यही संस्कृति कांग्रेस को डुबो रही”

October 25, 2026
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

Contact us

Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]

Manoj Sharma

Editor-in-Chief

Nishant Sharma

Executive Editor

Categories
  • Breaking News
  • Featured
  • Uncategorized
  • कोरबा
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • दुनिया
  • देश
  • बिज़नेस
  • बिहार अपराध
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
© 2026 The Times News. Designed by Nimble Technology.
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.